फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP MLA father former MP got angry on CO in lakhimpur kheri

UP News: लखीमपुर में विधायक बेटे पर चली गोली, सीओ पर भड़के पूर्व सांसद, बोले- आप लोग यहां रहने लायक नहीं

Fri, 03 Jan 2025 04:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Jan 2025 04:38 PM IST
सार

लखीमपुर गोलीकांड पर भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू के पिता पूर्व सांसद जुगल किशोर ने जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत सीएम से करने की बात कही है।  

विज्ञापन
BJP MLA father former MP got angry on CO in lakhimpur kheri
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में कस्ता के भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू के साथ बुधवार रात शराबियों के उलझने और हवाई फायरिंग किए जाने की घटना के बाद सियासी माहौल गरमाया हुआ है। इस मामले की जांच के क्रम में सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी बृहस्पतिवार को जब विधायक के आवास पर पहुंचे तो वहां मौजूद विधायक के पिता पूर्व सांसद और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर भड़क गए।

विज्ञापन


पूर्व सांसद ने सीओ से कहा कि आप लोग किसी काम के नहीं। मैं मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत दर्ज कराऊंगा। आप लोग यहां रहने लायक नहीं हैं। न तो आप न तो आपका इंस्पेक्टर और न ही एसपी जिले में रहने लायक हैं। जिले की कानून व्यवस्था बिल्कुल बिगड़ चुकी है और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। विधायक पर गोली चल गई है। दिनदहाड़े डकैती पड़ रही है। 
विज्ञापन




यह हुई थी घटना 
सदर कोतवाली के मोहल्ला शिवकॉलोनी में कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू रहते हैं। वह बुधवार रात अपनी पत्नी खुशबू सिंह के साथ अपने आवास के बाहर खाना खाकर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान दो-तीन युवक उनके घर से कुछ दूरी पर शराब पी रहे थे। विधायक व उनकी पत्नी को देखकर उक्त युवकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विधायक ने विरोध किया तो दबंगों ने फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर- UP News: आवास के बाहर पत्नी संग टहल रहे थे भाजपा विधायक, बाइक सवारों ने कर दी फायरिंग, फैली दहशत

विधायक के घर के बाहर फायरिंग की घटना की सूचना पुलिस को मिली तो एएसपी से लेकर इंस्पेक्टर तक उनके आवास की ओर दौड़ पड़े। रात को ही पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। इसके अलावा पुलिस विधायक आवास के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है।

सूचना पर पहुंचे साथी विधायक
घटना की सूचना मिलने पर जिले के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों के विधायक एकजुट होकर कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के आवास पर पहुंचे। सभी विधायकों ने घटना की पुरजोर निंदा की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मुख्यमंत्री को दी गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed