फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP MLA Bala took revenge, said Yogi government of the state is oppressed

भाजपा विधायक बाला ने बदला पाला, बोले जुल्मी है सूबे की योगी सरकार

Fri, 14 Jan 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Bala took revenge, said Yogi government of the state is oppressed
लखीमपुर खीरी। जिले की धौरहरा विधान सभा से भाजपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने भी पाला बदलकर योगी सरकार से नाता तोड़ लिया है। बृहस्पतिवार को उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह योगी सरकार को जुल्मी और बवाली बताकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर जिले के कुछ विधायकों के पाला बदलने की खबरें वायरल हो रही थीं। इसमें धौरहरा विधायक का नाम प्रमुख रूप से था। इन अटकलों पर बृहस्पतिवार को उस समय विराम लग गया, जब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्वयं योगी सरकार पर हमलाकर दिखे। वायरल वीडियो में वह भाजपा सरकार में किसानों पर अत्याचार होनेेे और ब्राह्मणों के असहज व अपमानित होने की बात कह रहे हैं। विधायक ने कहा कि यह पहली सरकार है। इसमें विधायक, जिसका प्रोटोकाल होता है उसे कर्मचारियों को भाई साहब और अधिकारियों को साहब कहना पड़ा। अपनी ही सरकार में न तो जनता को न्याय दिला पाए और न ही कार्यकर्ताओं को सम्मान। ऐसी विधायकी का कोई मतलब है। उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वह सत्ता परिवर्तन का मशाल लेकर नायक फिल्म की तरह आंदोलित है। प्रदेश का जनमानस उनके साथ है। सभी को उन पर पूरा भरोसा है। आम जनमानस सूबे की झूठी, बवाली और जुल्मी सरकार से निजात पाना चाहता है।
विज्ञापन

राजनीतिक सफर
वर्ष- विधानसभा- पार्टी
1991- धौरहरा- बसपा
2007- धौरहरा- बसपा
2012- मोहम्मदी- बसपा
2017- धौरहरा- भाजपा
धौरहरा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब इनको ब्राह्मण और दलितों की याद आई। किसी के आने जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला, क्योंकि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित दल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा
सपा मुखिया अखिलेश यादव से प्रभावित होकर धौरहरा से भाजपा विधायक ने पार्टी की सदस्यता ज्वाइन की है। हालांकि टिकट को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
- रामपाल सिंह यादव जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed