{"_id":"6574b7a8273fc2dae802a534","slug":"bjp-members-protested-burnt-rahuls-effigy-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-10800-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भाजपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन, राहुल का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भाजपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन, राहुल का पुतला फूंका
विज्ञापन
सदर चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंकते भाजपाई
लखीमपुर खीरी। कांग्रेसी सांसद के ठिकानों से तीन सौ करोड़ रुपये बरामद होने पर जिला भाजपा इकाई कांग्रेस पर हमलावर रही। भाजपाइयों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतरकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका।
शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ बड़े चौराहे पर कांग्रेस के राहुल गांधी का पुतला फूंका और नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जनक रही है। कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के कई ठिकानों से करीब 300 करोड़ से ऊपर की नकदी बरामद हुई है।
अवध क्षेत्र के मंत्री राज किशोर मौर्य ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है। जिला महामंत्री आशू मिश्रा कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर संतोष कुमारी, बृजेश सिंह, अखिलेश वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राम पांडे, युवा मोर्चा नेता अमिय त्रिपाठी, कुमार राज, नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहनी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित अवस्थी सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।