फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP lost in Dhaurahra, Behjam and Nighasan

धौरहरा, बेहजम और निघासन में भाजपा हारी

Sun, 11 Jul 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
BJP lost in Dhaurahra, Behjam and Nighasan
सदर ब्लॉक केंद्र पर मतदान का जायजा लेतीं आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को सपा समर्थित उम्मीदवारों ने दी शिकस्त, छह पर भाजपा जीती
विज्ञापन

छह ब्लॉकों में निर्विरोध चुने जा चुके हैं ब्लॉक प्रमुख, नौ ब्लॉकों में हुआ मतदान

लखीमपुर खीरी। जनपद के 15 ब्लॉकों में से छह में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं, जबकि नौ ब्लॉकों में 25 प्रत्याशियों के बीच मतदान के बाद प्रमुख चुने गए। तीन ब्लॉकों में सपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है। धौरहरा, बेहजम और निघासन में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को सपा समर्थित प्रत्याशियों ने हरा दिया।
निर्विरोध चुने गए प्रमुखों में मितौली से भाजपा की खुशबू सिंह, फूलबेहड़ से भाजपा की बीना सिंह, पसगवां से भाजपा की शिखा सिंह, मोहम्मदी से निर्दलीय महेंद्र वाजपेयी, ईसानगर से भाजपा के आलोक कुमार और रमियाबेहड़ से भाजपा की कल्पना वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन

धौरहरा ब्लॉक में भाजपा समर्थित द्रिगराज मौर्य और सपा समर्थित इंद्रेश वर्मा उर्फ पप्पू चौधरी के बीच मुकाबला था। इसके लिए कुल 84 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें सपा के इंद्रेश को 81 वोट मिले, जबकि भाजपा के द्रिगराज को तीन वोट ही मिले। यहां भाजपा प्रत्याशी को 78 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहजम में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामदेवी और सपा समर्थित प्रत्याशी बीना राज के बीच मुकाबला हुआ। कुल 101 वोट डाले गए, जिसमें सपा की बीना को 87 और भाजपा की रामदेवी को सिर्फ 10 वोट हासिल हुए। चार वोट अमान्य करार दिए गए। इस प्रकार बीना राज ने 77 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
नकहा ब्लॉक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी पवन गुप्ता और सपा समर्थित भानु वर्मा के बीच मुकाबला हुआ। यहां कुल 100 वोट डाले गए, जिसमें पवन को 55 और भानु को 44 वोट मिले। 11 वोटों के अंतर से भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
कुम्भी (गोला) में भाजपा के विमल वर्मा और सपा की ममता वर्मा के लिए वोट पड़े। कुल 122 वोट डाले गए, जिसमें विमल को 86 और ममता को 32 वोट मिले। चार वोट अमान्य घोषित किए गए। 54 वोटों के अंतर से भाजपा समर्थित प्रत्याशी विमल वर्मा जीते।
पलिया ब्लॉक में कुल 112 सदस्यों ने वोट डाले, जिसमें भाजपा समर्थित वीरेंद्र शुक्ला को 96 और सपा समर्थित नवनीत यादव को सात वोट ही मिले। नौ वोट अमान्य घोषित किए। 89 वोटों के भारी से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र शुक्ला जीते।
निघासन में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता देवी और सपा समर्थित हरप्रीत कौर के लिए कुल 147 वोट डाले गए, जिसमें सपा की हरप्रीत कौर को 85 और भाजपा की सुनीता को 60 वोट मिले। दो वोट अमान्य रहे। यहां सपा की हरप्रीत कौर 25 मतों से जीतीं।
लखीमपुर ब्लॉक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिव्या सिंह और निर्दलीय आशुतोष वर्मा के लिए कुल 159 वोट पड़े, जिसमें दिव्या को 84 और आशुतोष को 72 वोट मिले। तीन वोट अमान्य रहे। भाजपा की दिव्या सिंह ने 12 वोटों से जीतीं।
बिजुआ ब्लॉक में भाजपा की नेहा राज और निर्दलीय दाताराम के बीच मुकाबला था। यहां पर कुल 120 वोट डाले गए, जिसमें नेहा को 78 और दाताराम को 39 वोट मिले। तीन वोट अमान्य कर दिए। भाजपा की नेहा ने दाताराम को 39 वोटों के अंतर से हराया।

बांकेगंज ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी कुसमा देवी, निर्दलीय अनुराधा और राधा देवी के बीच त्रिकोणात्मक मुकाबला हुआ। यहां पर 105 वोट डाले गए, जिसमें कुसुमा देवी को 97 और अनुराधा को चार वोट मिले। राधा देवी को एक भी वोट नहीं मिला, जबकि चार वोट अमान्य घोषित किए गए। भाजपा की कुसुमा ने 93 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed