{"_id":"681cf6cfb7f7785d0b00bc3e","slug":"bjp-leader-and-several-others-accused-of-firing-and-assault-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-145393-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भाजपा नेता समेत कई पर फायरिंग, मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भाजपा नेता समेत कई पर फायरिंग, मारपीट का आरोप
विज्ञापन
निघासन। भाजपा मंडल महामंत्री अरविंद वर्मा समेत कई लोगों पर ग्रामीण ने फायरिंग और मारपीट करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। न्यायालय ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है।
गांव निबौरिया निवासी आशीष वर्मा ने तहरीर में बताया कि बीती 25 अप्रैल को रात्रि करीब सात बजे उसके पिता खेत पर गए थे। वहां पेड़ काटे जाने की सूचना मिलने पर उसने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। आरोप है कि भाजपा मंडल महामंत्री अरविंद वर्मा समेत लगभग 20 लोगों ने अवैध असलहों से लैस होकर उसे व उसके पिता को घेर लिया और फायरिंग की। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। राजनीतिक दबाव में आकर पुलिस ने उसके और उसके परिजनों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। आशीष वर्मा ने वीडियो साक्ष्य और अन्य दस्तावेजों के साथ न्यायालय में अर्जी दाखिल की। न्यायालय ने प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध मानते हुए थाना सिंगाही को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने का आदेश दिया है।