फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP launched a cleanliness drive and organised a blood donation camp

Lakhimpur Kheri News: भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान व लगाया रक्तदान शिविर

Thu, 18 Sep 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 18 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP launched a cleanliness drive and organised a blood donation camp
जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में रक्तदान करते भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत संकटा देवी मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें सदर विधायक योगेश वर्मा, कार्यक्रम संयोजक रश्मि गुप्ता, नगर अध्यक्ष देव चड्ढा, जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा, रामजी दीक्षित सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद सुभाष पार्क में प्रतिमाओं और पार्क की साफ-सफाई की गई। यही अभियान जिले के सभी बूथों पर चलाया गया।
विज्ञापन


इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, संतोष कुमारी, रामजी दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



वृद्धाश्रम में बांटे फल और सहायक उपकरण



संवाद न्यूज एजेंसी

लखीमपुर खीरी। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने बुधवार को सलेमपुर कोन स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल, छड़ी और कान की मशीन वितरित की। इस मौके पर उन्होंने बुजुर्गाें से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन समाज की धरोहर हैं और उनकी सेवा करना हम सबका कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वितरण कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रहने वाले ईश्वरदीन, रामगुनी, परमेश्वरादीन, बैकुंठनाथ, लक्ष्मी चौरसिया, सोनेलाल, माधुरी शर्मा, मधुमालती, शांति, राजेंद्र तिवारी, गिरजा, सावित्री, शशिबाला, रामसेवक सहित अनेक वृद्धजन लाभान्वित हुए। इससे पहले पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने अपने कार्यालय में पीएम मोदी के चित्र पर टीका कर उनका जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर अरविंद सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी जीतू, अंबरीष सिंह, आरपी कटियार, विकास शुक्ला, कपिल शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
मोदी के जन्मदिन पर फल वितरित किए




मैलानी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में समाजसेवी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भवानी शंकर माहेश्वरी ने स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचकर वहां इलाज को आई महिलाओं और उनके साथ आए बच्चों को फल वितरित किए। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गुरमीत कौर, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद


स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ हुआ

बांकेगंज। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत बुधवार को बांकेगंज सीएसची में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामानुज मिश्रा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर लोगों को पीएम के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। शिविर में आए मरीजों की विभिन्न जांचों के साथ दवाइयां वितरित की गई। अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा। संवाद

जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में रक्तदान करते भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद

जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में रक्तदान करते भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed