फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP Kairana false report : Akhilesh

कैराना पर भाजपा की रिपोर्ट झूठी : अखिलेश

Mon, 20 Jun 2016 11:36 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 20 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
 BJP Kairana false report : Akhilesh
अ‌खिलेश - फोटो : अमर उजाला
कहा, कई लोग 15-20 साल पहले छोड़ चुके हैं कैराना
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने करा ली है भाजपा की सूची की जांच
लोग कारोबार के लिए शहर बदलते हैं, माहौल न बिगाड़ें

कैराना से लोगों के पलायन संबंधी भाजपा की रिपोर्ट खारिज करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे झूठ का पुलिंदा करार दिया है। उन्होंने कहा कि कैराना से पलायन करने की बात कहते हुए जो सूची सौंपी गई थी, प्रदेश सरकार ने उनकी जांच कराई है। इसमें से कोई 15 साल पहले तो कोई 20 साल पहले ही अपने कारोबार के सिलसिले में कैराना छोड़ चुका था। सूची में शामिल कई लोगों की तो मौत हो चुकी है। हर आदमी को विकास का हक है और लोग कारोबारी सिलसिले में जगह बदलते रहते हैं।
लखीमपुर खीरी में सोमवार को लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन सहित कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद मुुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। अगर लोगों को कैराना पर ही बहस करनी है तो ये भी देख लें कि दिल्ली और मुंबई में न जाने कहां-कहां के लोग जाकर बसे हैं। सीएम ने कहा- मैं तमाम दलों से कहता हूं कि हमसे मुकाबला कर लो। उन्होंने सवाल दागे कि सबकी खुशहाली की बात कहकर केंद्र की सरकार बनी थी लेकिन दो साल में कितनी खुशहाली आई? यूपी से पहली बार एक ही पार्टी के इतने सांसद जीतकर संसद गए लेकिन यूपी को मिला क्या?
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 22 मिनट के अपने संबोधन में कहा कि विपक्ष प्रदेश में ऐसा माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है जिससे निवेशक हतोत्साहित हों। इसके बावजूद समाजवादी सरकार प्रदेश में विकास कर रही है। लेकिन हमें साजिश करने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितनी साजिश कर ले विकास का पहिया थमने नहीं दिया जाएगा। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार ने सभी विभागों में न केवल भर्तियां खोलीं बल्कि भर्ती प्रक्रिया को आसान भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा तक बनेगा फोरलेन
सीतापुर-लखीमपुर हाईवे के फोरलेन निर्माण का शिलान्यास करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने दुधवा नेशनल पार्क तक की रोड को फोरलेन कराने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 872 करोड़ की लागत से हुए 138 कार्यों का उद्घाटन और 15 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। अखिलेश ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ भावी योजनाएं भी बताईं। कहा, कि लखीमपुर को बिजली तार विहीन शहर बनाने की योजना में शामिल किया जाएगा। पूरे प्रदेश को अच्छी सड़कें देकर विकास की रफ्तार तेज की जाएगी। उन्होंने युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed