फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP government failed to stop incidents of harassment of women: Juhi Singh

भाजपा सरकार महिला उत्पीड़न की घटनाएं रोकने में फेल : जूही सिंह

Fri, 10 Dec 2021 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
BJP government failed to stop incidents of harassment of women: Juhi Singh
बैठक को संबोधित करतीं जूही सिंह।
दावा किया कि सपा की सरकार बनी तो खाली पदों को भरा जाएगा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं भाजपा सरकार महिलाओं के हित में कुछ कर पाने में फेल साबित हो रही है।
उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा। कहा, प्रतिदिन उपयोग में आने वाली दैनिक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। गरीब की रोटी चलना मुश्किल है। पढ़े लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। कार्यक्रम के पहले जूही सिंह ने प्रेसवार्ता भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो खाली पदों को भरा जाएगा। महिलाओं के लिए छोटे और मंझोले उद्योग लगाकर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी, डॉ. पूर्वी वर्मा, पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा, आरए उस्मानी, विनय तिवारी, रामसरन, जिला महासचिव अंसार महलूद ने भी संबोधित किया। इस मौके पर श्रेया वर्मा, पूजा शुक्ला, ज्ञान प्रकाश बाजपेयी, बीना राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed