फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP chief gherry police station , sitting on the sit

भाजपा अध्यक्ष ने घेरी कोतवाली, धरने पर बैठे

Sun, 05 Jul 2015 11:45 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 05 Jul 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
BJP chief gherry police station , sitting on the sit
डॉक्टर की तहरीर पर मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र ने कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली घेर ली। बिना साक्ष्य रिपोर्ट दर्ज करने से मना करने पर कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव से नोकझोक के बाद भाजपाइयों ने कुर्सियां फेंक कर अपने इरादे जाहिर किए, तो पुलिस भी मुस्तैद नजर आई। इसके बाद कोतवाली गेट पर जिलाध्यक्ष की अगुवाई में भाजपाई धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़े भाजपाइयों को मनाने में पुलिस प्रशासन के छक्के छूट गए। करीब तीन घंटे तक पुलिस को निशाने पर लेने के बाद भाजपाइयों ने 48 घंटे तक अल्टीमेटम देकर धरना स्थगित कर दिया है, जिसके बाद बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि हमें भी अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने का हक है। साक्ष्यों की बात है तो वह विवेचना का विषय है। पहले साक्ष्य मांगकर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से बचना चाहती है। यदि रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, तो आंदोलन करेंगे। 
बनते-बनते बिगड़ गई बात
पुलिस ने जब साक्ष्य लाने का तर्क दिया, तो भाजपाई भी पहले रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। इससे प्रदर्शन और देर तक खिंचता रहा, क्योंकि भाजपाइयों ने डाक्टर की रिपोर्ट सत्तापक्ष की शह पर लिखे जाने का तंज कसा। लिहाजा भाजपाइयों ने इसे राजनीतिक मुद्दे की तरह तूल दे दिया है। एकबारगी 1:10 बजे धरना समाप्त होने को था, लेकिन पुलिस ने साक्ष्य मांगे तो फिर से भाजपाई बिफर गए।
विज्ञापन

रास्ता हुआ जाम
कोतवाली गेट पर भाजपाइयों के प्रदर्शन से रास्ता जाम हो गया, जिससे आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बंदरों ने भी पुलिस को छकाया
कोतवाली के बाहर भाजपाई पुलिस को घेरे थे, तो परिसर में बंदरों ने धमाल मचा दिया। लिहाजा कई पुलिसकर्मी गुलेल लेकर बंदरों को भगाते नजर आए।
भाजपाइयों ने सीओ को भी घेरा
प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों से वार्ता करने के लिए सीओ सिटी एमपी सिंह और सीओ धौरहरा मनोज यादव पहुंचे थे। बातों के दौरान सीओ ने गिरफ्तारी की बात कही, जिसके बाद भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया। कई भाजपाई अपनी गिरफ्तारी की मांग को लेकर आगे आने की कोशिशें करने लगे, जिस पर जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने भाजपाइयों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष का पुत्र लखनऊ रेफर
जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा का डायरिया से पीड़ित पुत्र सुमित मिश्रा का इलाज काफी दिनों से चित्रा नर्र्सिंग होम में चल रहा था। शनिवार को हुई घटना के बाद उसेे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

इन लोगों ने किया समर्थन
कोतवाली के बाहर भाजपा के धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शरद वाजपेयी, कुमुदेश शंकर शुक्ला, प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, जिला मंत्री अरविंद गुप्ता, कौशल तिवारी, सुनील सिंह, दीपक पुरी, कमलेश मिश्रा, आशू मिश्रा, मीडिया प्रभारी रमेशचंद्र मिश्रा, संजय मिश्रा, वकील और विहिप नेता सुधा शर्मा, महिला नेता सुनीता शुक्ला, संतोष सिंह, बविता घोषाल, किसान मोर्चा के विनोद शुक्ला, कमलेश मिश्रा, योगेश वर्मा, मोतीलाल पैलवी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed