फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP candidate declared for the president of all four municipalities in Lakhimpur Kheri

निकाय चुनाव: भाजपा ने लखीमपुर समेत चारों नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित किए, यहां देखें सूची

Sun, 16 Apr 2023 03:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Apr 2023 03:39 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में निकाय चुनाव के पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख से एक दिन पहले भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित कर दिए। 

विज्ञापन
BJP candidate declared for the president of all four municipalities in Lakhimpur Kheri
लखीमपुर नगर पालिका परिषद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में निकाय चुनाव के पहले चरण में चार मई को मतदान होना है। इसके लिए भाजपा ने चारों नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। रविवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। 

विज्ञापन

भाजपा ने इन्हें बनाया प्रत्याशी 

नगर पालिका परिषद- आरक्षण-  भाजपा प्रत्याशी का नाम 
लखीमपुर   -   महिला  -  पुष्पा सिंह
गोला गोकर्णनाथ - अनारक्षित  - विजय शुक्ला रिंकू
मोहम्मदी - अनारक्षित  - संदीप महरोत्रा 
पलियाकलां - अनारक्षित - केवी गुप्ता 

कांग्रेस ने गोला नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए यतीश शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। बाकी चार सीटों पर कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। सपा और बसपा ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। 


गोला से कांग्रेस प्रत्याशी यतीश शुक्ला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

17 अप्रैल तक होंगे नामांकन 

लखीमपुर खीरी में 11 अप्रैल से ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 17 अप्रैल नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 अप्रैल को उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। 21 अप्रैल को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान चार मई को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed