फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Birthday celebrated in ARTO office gifted a bottle of liquor

Lakhimpur Kheri : एआरटीओ कार्यालय में मनाया बर्थडे, कर्मचारी ने अफसर को गिफ्ट में दी शराब की बोतल

Wed, 09 Aug 2023 02:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 09 Aug 2023 02:11 PM IST
सार

एआरटीओ कार्यालय में सारथी एप पर फीडिंग का कार्य देख रहे विकास अग्रवाल व वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात अंशुमान की बर्थडे पर जमकर मौज मस्ती का वीडियो वायरल हुआ है। हैरानी की बात है कि यह वीडियो कार्यालय में शूट किया गया। 

विज्ञापन
Birthday celebrated in ARTO office gifted a bottle of liquor
दफ्तर में मनाई बर्थडे पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी के एआरटीओ दफ्तर में तैनात एक कर्मचारी ने दूसरे साथी के बर्थडे पार्टी पर कार्यालय में केक काटने के अलावा दावत आदि का भी इंतजाम किया। इसका वीडियो वायरल हुआ तो महकमे में खलबली मच गई। वीडियो में कार्यालय का कर्मचारी शराब की बोतल गिफ्ट करते हुए दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय में सारथी एप पर फीडिंग का कार्य देख रहे विकास अग्रवाल व वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात अंशुमान की बर्थडे पर जमकर मौज मस्ती का वीडियो वायरल हुआ है। हैरानी की बात है कि यह वीडियो कार्यालय में शूट किया गया। कार्यालय नियमों को ताक पर रखकर बाकायदा केक काटा गया, इतना ही नहीं बतौर गिफ्ट शराब की बोतल भी दी गई। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं, वहीं विभागीय अधिकारी इस तरह के किसी भी कार्यक्रम की जानकारी होने से मना कर रहे हैं। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर व्हाट्स एप्प स्टेटस लगाया और वहीं से यह वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कर्मचारी ने बताया एक साल पुराना है वीडियो 

एआरटीओ विभाग में सारथी एप की फीडिंग का कार्य करने वाले कर्मचारी विकास अग्रवाल ने बताया कि वीडियो एक साल पुराना है। किसी ने स्टेटस से कापी करते हुए वायरल किया है। जबकि दूसरे कर्मचारी अंशुमान वीडियो में तो दिखाई दे रहे हैं। लेकिन जवाब देने से कतराते दिखाई दिए। 

सरकारी भवन में नहीं किया जा सकता निजी कार्यक्रम 
शासन के निर्देशों की बात करें तो कोई भी प्राइवेट कार्यक्रम सरकारी भवन या सरकारी कार्यालय में नहीं किए जा सकते हैं। इसके बाद भी एआरटीओ विभाग के कर्मचारी नियमों को ताक पर रखकर अपना जन्मदिन मनाते देखे जा रहे हैं। कई बार देखा गया है कि सरकारी कार्यालय में कर्मचारी अधिकारियों के सामने बर्थडे पार्टी आदि मना लेते हैं जोकि नियमों के खिलाफ है। 

इसके अलावा वीडियो में अंग्रेजी शराब की बोतल दिखना कर्मचारियों के साथ साथ परिवहन अफसरों को भी कटघरे में खड़ा करता है। यह सब उनकी नाक के नीचे घटित होता रहा, लेकिन ऐसा नहीं कि आला अफसर इससे अनजान रहे हों। विभागीय सूत्रों का यह भी कहना है कि यह दोनों कर्मचारी अफसरों के बेहद खासमखास हैं और दफ्तर का पूरा काम भी इन्हीं के दम पर होता है। अब मामला खुलने पर लीपापोती की जा रही है। उधर, दूसरे कर्मचारी अंशुमान का फोन न उठने पर उसका पक्ष नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed