{"_id":"67bb5dafbefd540a95082b45","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-tractor-trolley-collision-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-139950-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मनोज का फाइल फोटो ।
उचौलिया। मोहदियापुर-रतनपुर मार्ग पर शनिवार शाम महमदपुर चैनू चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में युुवक की मौत हो गई।
उचौलिया क्षेत्र के गांव मठ निवासी मनोज (35) शनिवार शाम करीब सात बजे बाइक पर क्षेत्र के गांव महमदपुर नरही में भांजी की शादी से अपने गांव वापस आ रहे थे। रतनपुर के आगे मोहदियापुर की ओर जाते समय गांव महमदपुर चैनू के चौराहे के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली ने मनोज की बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर फरार हो गया। हादसे में मनोज की मौत हो गई। पत्नी ममता ने बताया कि चार हजार रुपये किसी ने निकाल लिए। पुलिस का कहना है कि मोबाइल सहित अन्य सामान लौटा दिया गया है।
-- -- -- -- -- --
पिछले महीने बड़े भाई मेवाराम की हुई थी मौत
मनोज चार भाई थे। सबसे बड़े मेवाराम उनसे छोटे संतराम, राजेश और मनोज। मेवाराम और संतराम उचौलिया में रहते हैं। करीब एक माह पहले मेवाराम की अचानक बीमार होने से मौत हो गई थी। एक भाई की मौत के गम से परिवार उबर नहीं सका था कि दूसरे भाई की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
सब्जी बेचकर करते थे गुजारा
परिजनों ने बताया कि मनोज परिवार का पालन पोषण करने के लिए गांव में सब्जी बेचने के साथ ही परचून की छोटी सी दुकान चलाते थे। उनकी मौत से परिवार के पालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
फोटो 01 मनोज की पत्नी ममता और उनके मामा। संवाद
फोटो 02 मनोज का फाइल फोटो ।