{"_id":"620fe7bc6b03a74bc574874c","slug":"bike-riding-miscreants-looted-75-thousand-rupees-from-the-couple-lakhimpur-news-bly4759004109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहजम ओयल मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहजम ओयल मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से नकदी छीनी
विज्ञापन
बेहजम। नीमगांव थाना क्षेत्र के बेहजम में बैंक से पैसे निकाल कर घर लौट रहे दंपती से बाइक सवार बदमाशों ने 75 हजार रुपये लूट लिए। दंपती कोआपरेटिव बैंक से पैसे निकाल कर अपने गांव जा रहे थे। तभी पीछे से बेहजम की तरफ से आ रहे बाइक सवार बदमाश बाइक में टक्कर मारकर महिला के हाथ की पर्स छीनकर भाग गए।
नीमगांव थाना क्षेत्र के गोविंदनगर गांव निवासी हरदेव सिंह पत्नी करमजीत कौर के साथ जिला सहकारी बैंक बेहजम से 75 हजार रुपये निकालकर अपने गांव लौट रहे थे। तभी भूलनपुर जंगल के पास बेहजम की तरफ से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने हरदेव सिंह की मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग हरदेव सिंह की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़े।
इस बीच बाइक सवार बदमाशों ने हरदेव के सिंह के साथ पीछे बैठी उनकी पत्नी करमजीत कौर के हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में 75000 रुपये और एक एंड्राइड मोबाइल रखा था। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि छिनैती की घटना हुई है जांच की जा रही है।