फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike rider dies after being hit by pickup, son critical

Lakhimpur Kheri News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बेटा गंभीर

Sun, 27 Jul 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 27 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by pickup, son critical
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को क्रेन से निकलवाती पुलिस। संवाद
ममरी। गोला-मोहम्मदी मार्ग पर ग्राम बरगदिया के पास शुक्रवार शाम पिकअप की टक्कर से घायल हुए हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम टीकापुर निवासी बाइक सवार हरिश्चंद्र (47) की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उनके आठ वर्षीय बेटे अभिषेक का इलाज लखनऊ में चल रहा है। शाम करीब पांच बजे यह हादसा तब हुआ, जब हरिश्चंद्र अपने बेटे को बाइक पर बैठाकर गोला के शिव मंदिर जा रहे थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप सड़क के नीचे खंदक में जाकर पलट गई। पुलिस ने क्रेन के जरिये उसे बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed