फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike rider dies after being hit by car, companion injured

Lakhimpur Kheri News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Sun, 12 May 2024 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by car, companion injured
पसगवां। नेशनल हाईवे पर ग्राम जहानीखेड़ा के पास किसी कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शाम लगभग छह बजे की है।
विज्ञापन

जनपद हरदोई कोतवाली पिहानी के ग्राम सलेमपुर निवासी श्याम कुमार शुक्ल (26) पुत्र सूरज प्रकाश अपने चचेरे भाई अमन कुमार शुक्ल (23) पुत्र बृजेन्द्र कुमार के साथ बाइक से जा रहे थे कि तभी जहानी खेड़ा के निकट उनकी बाइक किसी कार की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमन कार में फंसकर करीब आधा किमी दूर तक घिसटता चला गया। दोनों घायलों को गम्भीर हालत में सीएचसी पसगवां लाया गया, जहां पर श्याम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। गम्भीर रूप से घायल अमन को जिला अस्पताल से शाहजहांपुर रेफर कर दिया है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed