फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike rider couple dies after being hit by tanker

लखीमपुर खीरी: टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती की मौत

Thu, 16 Feb 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 16 Feb 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bike rider couple dies after being hit by tanker
मैगलगंज। थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी फत्तेपुर के अंतर्गत अलीनगर गांव में दंपती की गैस टैंकर से कुचल कर मौत हो गई। पत्नी की गोद में मौजूद चार वर्षीय बच्चा छिटक कर दूर जा गिरा। उसके पैर में चोट आ गई। बताया गया कि चार गैस टैंकर लाइन बनाकर तेज स्पीड में सड़क पर निकल रहे थे। मोटरसाइकिल बीच में चल रहे टैंकर की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

थाना पसगवां के नकटी प्रकाशनगर निवासी अनुराग उर्फ राहुल (27), उसकी पत्नी प्रभा (24) चार वर्षीय पुत्र आयुष के साथ बाइक से बृहस्पतिवार को करीब 4:00 बजे कस्ता के निकट धनपुर गांव स्थित एक रिश्तेदारी में होने वाली शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अलीनगर गांव के पास उनकी बाइक एक टैंकर की चपेट में आ गई। वह सड़क पर गिर पड़े और गैस टैंकर उन्हें कुचलते हुए चला गया। इससे पति-पत्नी दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभा की गोद में चार साल का एक बच्चा आयुष भी था, जो हादसे के समय गोद से छिटक कर दूर जा गिरा। इससे उसे मामूली चोटें आई हैं। मृतक के पिता लालाराम और उसकी मां बदहवास हैं। इस घटना से पूरे गांव में शोक फैल गया है। सड़क दुर्घटना के बाद मैगलगंज पीस कमेटी की मीटिंग में शामिल होने जा रहे एसडीएम मितौली, सीओ मितौली एवं फत्तेपुर चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed