फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike left after collecting Rs 2500 from BJP worker

Lakhimpur Kheri News: भाजपा कार्यकर्ता से 2500 रुपये वसूलकर छोड़ी बाइक

Tue, 25 Jun 2024 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bike left after collecting Rs 2500 from BJP worker
लखीमपुर खीरी। ट्रैफिक पुलिस पर सब्जी बेचकर घर लौट रहे भाजपा कार्यकर्ता से 2500 रुपये लेकर बाइक छोड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सोशल मीडिया पर भी पूरा मामला वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को शिकायत करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे रंगीलानगर निवासी भाजपा कार्यकर्ता प्रताप सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। राजापुर मंडी में सब्जी बेचने के बाद घर जा रहे थे। संकटा देवी पुलिस चौकी के निकट मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों ने रोक लिया। आरोप है कि पुलिस ने कुछ लोगों की मोटर साइकिलें छोड़ी। पीड़ित ने अपना परिचय देकर गाड़ी छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि दो सिपाहियों ने अभद्रता की और गाड़ी छोड़ने के नाम पर 3000 रुपये की रिश्वत मांगी। प्रताप सिंह ने बताया उन्होंने एक मंत्री से पुलिस की फोन पर बात कराई, लेकिन कि 2500 रुपये लेने के बाद ही गाड़ी छोड़ी गई। सीओ रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed