फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike got stuck in the pickup, the young man kept getting dragged for half a kilometer

Lakhimpur Kheri News: पिकअप में फंसी बाइक, आधा किलोमीटर तक घिसटता रहा युवक

Thu, 22 May 2025 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bike got stuck in the pickup, the young man kept getting dragged for half a kilometer
लखीमपुर खीरी। सड़क हादसे में बाइक पिकअप में फंस गई। चालक समेत बाइक करीब आधा किलोमीटर दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के गांव पड़री गौरिया भीलम निवासी विनीत किसी काम से लखीमपुर आए थे। राजापुर चौराहा के पास पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। उसकी बाइक पिकअप में फंस गई। पिकअप चालक ने वाहन रोकने की बजाय रफ्तार तेज कर दी। बाइक सवार करीब आधा किलोमीटर तक घिसटता रहा। लोगों के शोर मचाने पर पुलिस ने पीछा कर पिकअप को बेहजम चौराहा के पास से बरामद कर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायल विनीत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जिसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed