फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike collides with roadside safety railing, youth dies

Lakhimpur Kheri News: सड़क किनारे लगी सेफ्टी रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 03 Sep 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 03 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with roadside safety railing, youth dies
पसगवां। मोहम्मदी-जंगबहादुरगंज मार्ग पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा पसगवां से कुछ दूरी पर मड़वा मोड़ के करीब पेट्रोल पंप के पास हुआ। बीती रात लगभग दो बजे बाइक सवार कहीं जा रहा था। बाइक की स्पीड अधिक होने के कारण तीव्र मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई।
विज्ञापन

रात्रिगश्त के लिए पुलिस टीम जब उधर से गुजरी तब सड़क पर गंभीर अवस्था में घायल युवक पड़ा मिला। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान धर्मपाल पासी (19) पुत्र फकीरे लाल पासी, निवासी ग्राम भुईहरा थाना मोहम्मदी के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे मृतक के बाबा बाबूराम ने शव की शिनाख्त की। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस पहुंची थी। बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बाइक-स्कूटी की आमने सामने भिड़ंत, दो छात्र घायल

बेलरायां। रेलवे स्टेशन मार्ग पर बृहस्पतिवार को बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में छात्रा समेत दो विद्यार्थी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल छात्रा को बेलरायां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सरजू सहकारी चीनी मिल कर्मचारी गुरुप्रीत सिंह उर्फ गोरे ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह पुत्री गगनप्रीत कोर(15) घर में नाश्ता कर स्कूटी से तिकुनिया इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई करने के लिए निकली थी। इस दौरान रेलवे स्टेशन मार्ग में पीछे से आए बाइक सवार युवक ने स्कूटी के सामने से आ रहे ग्राम डांगा निवासी छात्र हिमांशु को जोरदार टक्कर मार दी। इस बीच मार्ग से स्कूल जा रही पुत्री की स्कूटी ग्राम डांगा निवासी छात्र की स्कूटी में टकरा गई है। बाइक चालक मौके से भाग गया। घटना की सूचना पर गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कुमार गुप्ता ने अस्पताल में जाकर घायल विद्यार्थियों से मुलाकात की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed