{"_id":"68a2176095aeefdd30058788","slug":"bike-collided-with-a-gas-tanker-parked-on-the-roadside-young-man-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-153427-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क किनारे खड़े गैस टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क किनारे खड़े गैस टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत
Sun, 17 Aug 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
ओयल (लखीमपुर खीरी)। सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन मार्ग पर किनारे खड़े गैस कैप्सूल में एक बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिला सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र के निवासी मृतक के फूफा सुधांशु ने बताया कि उनका भतीजा राज तिवारी (25) निवासी तिवारी पुरवा थाना परसपुर जिला गोंडा से अपने मित्र शिवाजी दूबे निवासी दुरोनी दुबे पुरवा के साथ बाइक से बहराइच-लखीमपुर होते हुए हरगांव उनके घर आ रहे थे। सुबह करीब 6:30 बजे फोन से पुलिस ने सूचना दी कि ओयल चौकी क्षेत्र के ग्राम सुंसी मोड़ के सामने गैस रिफिलिंग प्लांट के बाहर खड़े टैंकर से बाइक का एक्सीडेंट हो गया है।
दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने राज तिवारी को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे शिवाजी को सिर में गंभीर चोट आई हैं। उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।