{"_id":"67703d950a2fbb5fe90d932d","slug":"bijnor-rampur-hostel-and-gonda-teams-won-the-quarter-finals-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-136098-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिजनौर, रामपुर हॉस्टल और गोंडा की टीम ने जीता क्वार्टर फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिजनौर, रामपुर हॉस्टल और गोंडा की टीम ने जीता क्वार्टर फाइनल
विज्ञापन
गोला में कृषक समाज इंटर कॉलेज के प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट में मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान में 62वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इसमें बिजनौर, रामपुर और गोंडा की टीमें विजयी रही। बारिश के चलते चौथा मैच स्थगित कर दिया गया।
शनिवार को प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल आकाश सोढी हॉकी अकादमी बिजनौर और चौधरी चरण सिंह हॉकी स्टेडियम मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। इसमें बिजनौर की टीम 6-2 से विजेता रही। बिजनौर के खिलाड़ी हरमन मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरा क्वार्टर फाइनल महात्मा गांधी हॉकी क्लब बाराबंकी और रामपुर हॉस्टल रामपुर के बीच खेला गया। इसमें रामपुर टीम 1-0 से विजयी रही। इस मैच में रामपुर के खिलाड़ी हरप्रीत मैन ऑफ द मैच रहे। तीसरा मैच कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला और मन्ना एक्सपोर्टिंग क्लब गोंडा के बीच खेला गया। इसमें गोंडा की टीम 2-1 से विजेता रही।
विज्ञापन
चौथा क्वार्टर फाइनल पांडिला हॉकी अकादमी प्रयागराज और ध्यानचंद क्लब सैफई के बीच खेला जा रहा था। प्रयागराज टीम ने एक गोल की बढ़त ली ही थी कि बरसात होने लगी, जिसके चलते मैच को रद्द कर दिया गया । यह मैच 29 दिसंबर की सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष शाह आलम, कॉलेज प्रबंधक पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, संयोजन मंत्री श्याममूर्ति शुक्ल, नियामत उल्ला और प्रधानाचार्य एपी सरोज आदि मौजूद रहे।