फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bholenath will become the bridegroom today on Mahashivratri in Shiva Yoga

शिव योग में महाशिवरात्रि पर आज दूल्हा बनेंगे भोलेनाथ

Tue, 01 Mar 2022 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bholenath will become the bridegroom today on Mahashivratri in Shiva Yoga
गोला मंदिर परिसर स्थित गोकर्णतीर्थ
रात तक खुला रहेगा पौराणिक शिव मंदिर, धूमधाम से निकलेगी भगवान शिव की बरात
विज्ञापन

भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह, रात्रि के चारों प्रहर भोलेनाथ का होगा शृंगार
तैयारियों में जुटी नगर पालिका परिषद, सजाया भोलेनाथ का धाम और गोकर्ण तीर्थ
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह की धूम है। आज महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ दूल्हा बनेंगे और धूमधाम से गाजे बाजे के साथ उनकी बारात निकलेगी। शिव मंदिर पूरे दिन और पूरी रात खुला रहेगा। रात के चारों पहर भोलेनाथ का भव्य शृंगार और वैदिक रीति रिवाज के अनुसार शिव पार्वती का विवाह संपन्न होगा। इसके लिये तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैैं।
गोकर्ण तीर्थ तट और मध्य में लगी विशालकाय भगवान शिव की प्रतिमा को आकर्षक सजाया गया है। रुद्र महाभिषेक के लिए नीलकंठ मैदान को साफ किया जा रहा है। वहीं कैटर्स प्रसाद बनाने में जुटे हैं। दो साल से अधिक लंबी वैश्विक महामारी कोरोना से उबरने के साथ नगर पालिका परिषद इस महापर्व को लेकर काफी उत्साहित है। पालिका परिषद और मंदिर समिति इसे उत्साहपूर्ण बनाने में लगे हैं।
विज्ञापन

शाम 6:00 बजे धूमधाम से निकलेगी शिव बारात
पौराणिक शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर सुबह 4:00 बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे। पूरे दिन और पूरी रात शिव मंदिर खुला रहेगा। अपराहन 2:00 बजे मंदिर की साफ सफाई। शाम 6:00 बजे मंदिर परिसर से भगवान शिव की बरात निकलेगी। रात 10:00 बजे बारात वापसी के बाद पूजन और शृंगार का दौर शुरू होगा। रात्रि के चारों प्रहर पूजन एवं भगवान शिव का शृंगार और माता पार्वती शिव का विवाह संपन्न होगा। दो फरवरी की सुबह 4:00 बजे अंतिम शृंगार और प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान शिव की बारात का रूट
मंगलवार की शाम 6:00 बजे शिव मंदिर से बरात प्रस्थान। मिल डायवर्जन रोड होते हुए मिल गेट से बड़ा चौराहा, खुटार रोड होते हुए विकास चौराहा, पुराना बाईपास, मोहम्मदी रोड, बड़ा चौराहा अलीगंज रोड होते हुए अंबेडकर तिराहे से भगवान शिव मंदिर पर शिव बारात का आगमन होगा।
पुलिस सुरक्षा में होंगे भोलेनाथ के दर्शन
नगर के प्रमुख स्थानों पर भीड़ के नियंत्रण और रूट डायवर्जन के साथ मंदिर परिसर तक दो दर्जन से अधिक प्वाइंट बनाए गए हैं। आंबेडकर तिराहा, चूड़ी वाली गली, शिव मंदिर प्रमुख मार्ग, गर्भ ग्रह प्रवेश द्वार, निकास द्वार और गर्भग्रह के अंदर सहित प्रत्येक प्वांइट पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। अलीगंज रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति और लखीमपुर रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पार्किंग स्थल बनाया गया है।

गोकर्ण तीर्थ पर दीप यज्ञ और नीलकंठ मैदान में होगा रुद्राभिषेक
महाशिवरात्रि पर नीलकंठ मैदान में 151 पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक, गोकर्ण तीर्थ तट पर दीप यज्ञ एवं युवाओं द्वारा रंगोली का आयोजन शाम 5 बजे से होगा।
भगवान शिव का मंदिर हमारी आस्था का प्रतीक है। महाशिवरात्रि की तैयारियों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। साफ सफाई के साथ गोकर्णतीर्थ को सजाया गया। पौराणिक शिव मंदिर की नगर पालिका परिषद द्वारा स्थायी सजावट की गई है।
- मीनाक्षी अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed