फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bhaye appeared, compassionate , Dindyala

भये प्रकट कृपाला, दीनदयाला

Fri, 15 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 15 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
 Bhaye appeared, compassionate , Dindyala
शोभायात्रा
भये प्रकट कृपाला, दीनदयाला
विज्ञापन

रामलला का अभिषेक करने के बाद हुई महाआरती
जिले भर में श्रद्धा से मनाया गया राम जन्मोत्सव
लखीमपुर खीरी।
भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव शुक्रवार को पूरे जिले में भक्तिभाव से मनाया गया। दोपहर 12 बजते ही मंदिर रामचरित मानस की चौपाइयों और घंटा घड़ियालों से गूंज उठे। रामजन्म होते ही लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। महिलाओं ने बधाई गीत गाए महाभिषेक के बाद भगवान राम की आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया। रामनवमी पर कई जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया। 
रामजन्म का मुख्य समारोह शहर के रामनवमी मंदिर में हुआ। यहां भगवान राम के साथ लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का भव्य शृृंगार किया गया। दोपहर 12 बजते ही रामलला का दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक करने के बाद विधिवत पूजा अर्चना के साथ शृंगार किया गया और भोग लगाया गया। बाद में हुई आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

रामनवमी मंदिर के अलावा भुइफोरवानाथ मंदिर, राम जानकी मंदिर, मारवाड़ी मंदिर, शहर के विभिन्न ठाकुरद्वारों में भी राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रामजन्म पर जमकर आतिशबाजी हुई। श्रद्धालुओं ने प्रभु राम के जयकारे लगाए। मंदिरों में दिन भर भजन कीर्तन का सिलसिला जारी रहा। इस मौके पर मंदिरों को फूलों और बिजली की झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांई पावन धाम में भजन संध्या और भंडारा
शहर के सांई पावन धाम में रामनवमी के मौके पर सुबह नौ बजे हवन पूजन किया गया। 11 बजे महाभिषेक और 12 बजे महाआरती हुई। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को भजन संध्या हुई। इसमें भजन गायकों ने भगवान राम और सांई का गुणगान किया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।

शहर में निकली भगवान राम की कीर्तनमयी शोभायात्रा
भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कीर्तनमयी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सीता-राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन, हनुमान और भगवान शिव की झांकियां शामिल थी। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं और पुरुष भजन कीर्तन कर रहे थे। शोभायात्रा रामनवमी मंदिर से निकलकर सदर चौराहा, मिश्राना चौराहा, इमली चौराहा, भुइफोरवानाथ मंदिर, संकटादेवी मंदिर होते हुए वापस रामनवमी मंदिर में समाप्त हुई। रामनवमी मंदिर में शाम को भजन संध्या आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed