पसगवां। भारतीय किसान संघ की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मोहम्मदी को जिला बनाने की मांग की।
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डाॅ. अवनीश कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2017 के चुनाव में मुख्यमंत्री ने मोहम्मदी को जिला बनाने की घोषणा की थी। 2019 के चुनाव में भी इस घोषणा को दोहराया गया, लेकिन सात साल बीत जाने के बाद भी अभी तक मोहम्मदी जिला नहीं बन पाया।
किसान संघ ने मुख्यमंत्री से मोहम्मदी को जिला बनाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला किसान संघ के जिला महामंत्री उपेंद्र पाण्डेय, रोहित मिश्रा, अवनीश मिश्रा, उदित सिंह आदि लोग शामिल रहे। संवाद