फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   bharat band

डीएम ने कहा-धारा 144 लागू, बंद की इजाजत नही

Tue, 08 Dec 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
bharat band
bharat band
लखीमपुर खीरी। किसान संगठन और विपक्षी दल भले ही भारत बंद के समर्थन में आंदोलन का दम भर रहे हों, लेकिन जिला प्रशासन बंद पर कोई भी ढील देने के मूड में नहीं है। किसान संगठनों और राजनीतिक दलों के भारत बंद के आह्वान को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। डीएम के मुताबिक कोरोना काल में पहले से ही धारा 144 लागू है, ऐसे में किसी सार्वजनिक कार्यक्रम को इजाजत नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी व्यापारी संगठनों द्वारा बंद का कोई आह्वान नहीं किया गया है। कुछ किसान संगठनों ने बंद का आह्वान किया है, जिसे राजनीतिक दल समर्थन दे रहे हैं। डीएम ने बताया कि प्रशासन सभी किसान नेताओं के संपर्क में है और कानून व्यवस्था की पूरी तैयारी की जा रही है और जो भी बंद का प्रयास करेंगे उनकी गिरफ्तारी और नजरबंदी की जाएगी। किसी भी दशा मे कहीं भी सड़कों को जाम करना या सार्वजनिक क्षेत्र के परिवहन आदि को रोकने को भी बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा। डीएम ने बताया कि कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर इस तरह के कार्यक्रम न करने का अनुरोध भी किया जा रहा है और फोर्स को अलर्ट कर पूरे जिले को छोटे छोटे सेक्टरों में बांटा गया है। 22 थानों में हर थाने को एक सेक्टर बनाया गया है। अगर कोई बंद का प्रयास करता है तो उससे कड़ाई से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

-
जबरन दुकान बंद कराई तो व्यापार मंडल दर्ज कराएगा मुकदमा, व्यापारी निर्धारित समय पर दुकानें खोलें
लखीमपुर खीरी। किसान संगठन और सियासी दलों द्वारा आठ नवंबर को बुलाए गए भारत बंद में उद्योग व्यापार मंडल शामिल नहीं होगा। इसलिए शहर की सभी दुकानें पूर्ववत खोली जाएंगी। यह बात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (श्यामबिहारी गुट) के महामंत्री उमेश शुक्ला ने कही है। उन्होंने कहा है कि बाजार में भारत बंद का कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि व्यापारी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि यदि किसी ने जबरन दुकानें बंद कराने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ व्यापार मंडल मुकदमा दर्ज कराएगा। उधर, व्यापार मंडल (कंछल गुट) के नगर अध्यक्ष श्याम कुमार तिवारी ने कहा है कि हम भारत बंद में शामिल नहीं है और न ही कोई अन्य व्यापार मंडल शामिल होगा। किसान और सरकार के बीच का मामला है और सियासी दल अपने फायदे में लगे हैं, जिससे हमे कोई लेना देना नहीं है। दुकानें अपने निर्धारित समय से खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एसपी ने कहा-शहर से लेकर कस्बों तक बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
लखीमपुर खीरी। भारत बंद को लेकर एसपी ने शहर से लेकर नगर और कस्बों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने का दावा किया है। एसपी ने दो टूक कहा कि किसी ने जबरन दुकान और बाजार बंद कराने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

शहर, गोला गोकर्णनाथ, मोहम्मदी, धौरहरा, निघासन, पलिया और मितौली में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात रहेगी। इसके अलावा सीओ और प्रभारी निरीक्षक भ्रमणशील रहकर हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। एसपी ने दफ्तरों में तैनात करीब दो सौ पुलिस कर्मियों की भी शांति व्यवस्था में ड्यूटी लगाई है। एसपी विजय ढुल ने बताया कि सभी सीओ और थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर किसी ने दुकानों या बाजार को जबरन बंद कराने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed