फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Began to puzzle over budget

बजट खर्च करने को लेकर शुरू हुई माथापच्ची

Sun, 28 Feb 2016 09:54 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 28 Feb 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
Began to puzzle over budget
एक तरफ राज्य वित्त आयोग की दूसरी किस्त और 14वें वित्त आयोग की पहली किस्त जारी करने को लेकर प्रक्रिया अंतिम दौर में है, वहीं वित्तीय वर्ष 2015 के आखिरी महीने में इस बजट को खर्च करने के लिए माथापच्ची भी की जाने लगी है। दरअसल चुनावी प्रक्रिया के कारण कई महीने तक विकास कार्य लगभग पूरी तरह से ठप रहे हैं और अब आखिरी महीना ही शेष बचा है।   
विज्ञापन

बता दें कि राज्य वित्त और 14वें वित्त आयोग की धनराशि को जारी करने के संबंध में उप निदेशक पंचायतीराज विभाग की अनुमति मिल चुकी है और फाइल डीएम के पास स्वीकृति के लिए भेजी गई है। जल्द ही डीएम की स्वीकृति मिलने के बाद ग्राम पंचायतों को बजट आवंटित कर दिया जाएगा। गौरतलब यह है कि ग्राम पंचायतों को दूसरी, तीसरी और चौथी किस्त भेजी जानी है। चूंकि मार्च वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना है, इसलिए इसी महीने में विकास कार्यों पर ज्यादा से ज्यादा धनराशि खर्च करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों ने माथापच्ची भी शुरू कर दी है। डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मार्च महीने में विकास कार्यों पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। जो काम अधूरे पड़े हैं, उसे जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed