फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Beekeeping: A subsidy of Rs 88,000 is available on a project worth Rs 2.20 lakh

मधुमक्खी पालन : 2.20 लाख के प्रोजेक्ट पर 88 हजार मिलती है सब्सिडी

Sun, 07 Jul 2024 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Beekeeping: A subsidy of Rs 88,000 is available on a project worth Rs 2.20 lakh
जितेन्द्र सिंह
लखीमपुर खीरी। मधुमक्खी पालन कर शहद का कारोबार करने वाले किसान मायूस हैं। उनको बाजार में अच्छा भाव नहीं मिल पा रहा। किसान औने-पौने दामों पर शहद बेचने को मजबूर हैं। हालांकि विभाग से मिलने वाली सब्सिडी से कुछ राहत है। किसानों ने कहा, मधुमक्खी पालन का कारोबार काफी अच्छा है, लेकिन मेहनत के हिसाब से मुनाफा नहीं हो रहा।
विज्ञापन

विभिन्न फसलों की खेती-बाड़ी के साथ ही जनपद के काफी किसान मधुमक्खी पालन करते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मधुमक्खी पालन की सुविधा है। किसानों को 40 फीसदी तक सब्सिडी दिए जाने की व्यवस्था है। 2.20 लाख के प्रोजेक्ट पर 88 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है।
विज्ञापन

धौरहरा क्षेत्र के ऐरा निवासी किसान शिशुपाल ने बताया कि 2.20 लाख की लागत से मधुमक्खी पालन शुरू किया था। 100 बॉक्स लगाए हैं। एक बॉक्स से 10 किलो तक शहद निकलता है। शहद की काफी अच्छी पैदावार हुई। लोकल मार्केट में उतना भाव नहीं मिल रहा। ऐसे में उन्नाव, गोसाइगंज आदि लेकर गए थे। वहां थोड़े अधिक रेट मिले, लेकिन ज्यादा फायदा नहीं हो सका। ऑफ सीजन में मधुमक्खी को चीनी का घोल खिलाना पड़ता है। विभाग से 88 हजार रुपये का सब्सिडी मिलने से कुछ राहत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सालों में बढ़ा लक्ष्य तो बढ़ी किसानों की संख्या
जिला उद्यान विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले तीन सालों में शहद कारोबार के लिए सब्सिडी योजना का लक्ष्य बढ़ा है। लक्ष्य बढ़ने के साथ ही किसानों की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2021-22 में मात्र दो किसानों को योजना का लाभ दिया गया था, लेकिन वर्ष 2023 में 10 और 2024 में 10 किसानों को लाभ दिए जाने का लक्ष्य बढ़ा है। इस वर्ष का अभी लक्ष्य नहीं आया है, लेकिन आवेदन 25 से अधिक आ चुके हैं।

वर्ष-2022 में सब्सिडी लेकर शुरू किया था कारोबार
मधुमक्खी पालन काफी अच्छा व्यवसाय है। वर्ष 2022 में सब्सिडी लेकर शहद का कारोबार शुरू किया था। काफी अच्छा काम चल रहा है, लेकिन मौजूदा समय में रेट कम मिल रहे हैं। वह सरसों के फूल व यूकेलिप्टस के फूलों के रस का मधुमक्खियों द्वारा तैयार शुद्ध शहद का कारोबार करते हैं। - जितेंद्र सिंह, लंदनपुर ग्रांट झाऊपुर


तीन साल पहले हुआ था अच्छा फायदा
एक सीजन में 25 क्विंटल शहद का उत्पादन करते है। कारोबार तो काफी अच्छा है, लेकिन रेट नहीं मिल पा रहा है। शहद का भाव घटता-बढ़ता रहता है। तीन साल पहले काफी अच्छा भाव मिला था। फिल्टर शहद 200 से 250 रुपये प्रति किलो तक बिक जाता है, जबकि बिना फिल्टर 100 से 150 तक ही रहता है। -श्रीप्रकाश मौर्या, महमदपुर कफारा



अब तक मधुमक्खी पालन पर जोर था, इस कारण तीन सालों में इसका कारोबार बढ़ा है। अब मार्केट में बिक्री को लेकर भी प्लानिंग की जा रही है, ताकि किसानों को शहद से अच्छा लाभ हो सके। मधुमक्खी पालन करने वाले किसानों को 40 फीसदी तक सब्सिडी दिए जाने की व्यवस्था है। -मृत्युंजय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी

जितेन्द्र सिंह

जितेन्द्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed