{"_id":"e85f8cb0a477077ac881521c1b0ce4b2","slug":"beat-teacher-to-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने छात्र को जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर ने छात्र को जमकर पीटा
बिजुआ
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामजानकी इंटर कालेज में एक छात्र को शिक्षक ने इतना पीटा कि उसे घर पहुंचकर उल्टियां शुरू हो गईं। परिवारवालों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। मामला बसपा के पूर्व विधायक राजेश गौतम के रामजानकी इंटर कालेज का है। यहां बसपा सेक्टर अध्यक्ष शिवकुमार गौतम का 15 साल का पुत्र कक्षा 11 में पढ़ता है। आरोप है कि मंगलवार को स्कूल के एक शिक्षक ने उसे जमीन पर गिराकर पीटा। शरीर पर चोटें इतनी गहरी लगी कि बदन से कई हिस्से की खाल ही उधड़ गई। छात्र ने अपने घर पहुंचकर पूरी दास्तान बताई। फिर उसे उल्टियां भी होने लगीं। उसे सीएचसी लाया गया। यहां पर उसका इलाज चल रहा है। छात्र की दादी रामभरोसा ने पुलिस को शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका।
चौकी प्रभारी बिजुआ डीके शुक्ला ने बताया कि मैं कोर्ट के काम से लखनऊ आया हूं मामला मुझे बताया ही नहीं गया है। रात तक पहुंचकर देखूंगा।
रधानाचार्य. राम जानकी इंटर कालेज बिजुआ संतोष कुमार ने बताया कि कल अभिभावक व शिक्षक के सामने छात्र को बुलाकर पूछा जाएगा। मामले के बारे में पूरी जानकारी कर बता पाऊंगा।