{"_id":"66b65ca270fe901b150de92b","slug":"be-careful-adulteration-in-oil-cheese-vegetable-spices-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-126742-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रहें सावधान... तेल, पनीर, सब्जी मसालाें में मिलावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रहें सावधान... तेल, पनीर, सब्जी मसालाें में मिलावट
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दूध, पनीर, सब्जी मसाला, सरसों तेल आदि लगभग सभी खाद्य पदार्थों में धड़ल्ले से मिलावट का खेल जारी है। पिछले दिनों लिए गए नमूनों की रिपोर्ट में पनीर, सरसों का तेल और सब्जी मसाला खाने लायक नहीं पाया गया। एडीएम कोर्ट ने करीब 28 लोगों पर 13 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है।
जनपद में सबसे ज्यादा तेल और पनीर में मिलावट का खेल चल रहा है। कार्रवाई न होने से मिलावट खोर और सक्रिय हो गए। शहर से लेकर देहात तक बिकने वाले खाद्य पदार्थों में जमकर मिलावट की जा रही है। पिछले दिनों शासन ने खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे, उसका भी जिले में पालन होता नहीं दिख रहा है।
तेल, पनीर, सब्जी मसाला का सैंपल फेल होने और जुर्माना लगाए जाने के बाद भी विभागीय अफसरों ने इस माह अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की। सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जुलाई में एडीएम कोर्ट ने 28 मुकदमों का निस्तारण कर 13.80 लाख का जुर्माना लगाया है। रक्षाबंधन को लेकर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।