फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BDO asking forgiveness Princes were quiet

बीडीओ ने माफी मांगकर प्रधानों को कराया शांत 

Tue, 03 May 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो निघासन।
ब्यूरो निघासन। Updated Tue, 03 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
 BDO asking forgiveness Princes were quiet
- फोटो : अमर उजाला
- ग्राम निधि के खातों पर लगी रोक का मामला
विज्ञापन

- विधायक केजी पटेल ने डीपीआरओ को फटकार लगाते हुए एडीओ पंचायत को हटाने को कहा

ग्राम निधि के खातों पर लगी रोक को लेकर ग्राम प्रधानों ने एडीओ पंचायत का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। बीडीओ तेजवंत सिंह ने नाराज ग्राम प्रधानों से माफी मांगकर उनको शांत कराया। प्रधानों ने एडीओ पंचायत को हटाने संबंधी ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। सपा विधायक केजी पटेल ने भी ब्लाक में पहुंचकर डीपीआरओ से एडीओ पंचायत द्वारा की जा रही मनमानी पर फटकार लगाते हुए तत्काल हटाने को कहा। प्रधानों ने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।

आरोप है कि करीब पांच दिन पहले कमीशन को लेकर एडीओ पंचायत ने कथित तौर पर ग्राम निधि के खातों पर रोक लगा दी थी। ग्राम प्रधानों ने खातों पर लगी रोक की शिकायत बीडीओ और डीपीआरओ से की थी। डीपीआरओ ने भी एडीओ पंचायत से खाता संचालित करने को कहा, लेकिन खाता संचालित नहीं हो सके। मंगलवार को सपा विधान सभा अध्यक्ष और प्रधान ज्वाला गुप्ता की अगुवाई में ब्लाक के सभी प्रधान एकत्रित हुए। ब्लाक में एडीओ पंचायत का घेराव कर हंगामा किया। उसके बाद बीडीओ तेजवंत सिंह के समझाने पर सभी प्रधान ब्लाक सभागार में गए और बैठक की। बैठक में भी प्रधानों ने जमकर हंगामा काटा। बीडीओ तेजवंत सिंह ने प्रधानों का उग्र रूप देखकर प्रधानों से खाते पर रोक हटाने की बात कहते हुए एडीओ पंचायत की तरफ से माफी मांगी। ज्ञापन में प्रधानों ने ग्राम निधि के खातों पर लगी रोक हटाने, चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के तहत सभी शाशनादेश लागू करने संबंधी मांग की। इसके पहले मौके पर पहुंचे सपा विधायक केजी पटेल ने भी एडीओ पंचायत को खूब खरी खोटी सुनाई। प्रधानों ने डीपीआरओ की शह पर एडीओ पंचायत ने खातों पर रोक लगाने, मनमाना कमीशन लेने आदि की शिकायत विधायक से की। प्रधानों ने यह भी बताया कि करीब एक दर्जन सफाई कर्मियों को अपने दफ्तर एडीओ पंचायत ने काम करने के लिए लगा रखा है। प्रधानों की शिकायत सुनकर नाराज विधायक ने डीपीआरओ को जमकर लताड़ लगाते हुए खाता संचालित करने और एडीओ पंचायत को हटाने को कहा। प्रधान दामोदर प्रसाद वर्मा, तरजिंदर सिंह, रामकुमार, फुलमत्ता देवी, नरूल हसन, इस्लामुद्दीन, लक्षराम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed