{"_id":"65da48704fcc0726550e1574","slug":"bdc-members-angry-at-neglect-of-work-wrote-mass-resignation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-115075-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कार्यों की अनदेखी पर भड़के बीडीसी सदस्य, लिखा सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कार्यों की अनदेखी पर भड़के बीडीसी सदस्य, लिखा सामूहिक इस्तीफा
विज्ञापन
बिजुआ। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार की देर शाम हुई बीडीसी की बैठक में भड़के बीडीसी सदस्यों ने अफसरों और नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही सामूहिक इस्तीफा बीडीओ को लिखकर दे दिया। हालांकि, बीडीओ ने इस्तीफा लेने से इन्कार कर दिया।
बीडीसी सदस्यों ने बैठक के दौरान आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख नेहा राज मीटिंग में सिर्फ बातें करती हैं, धरातल पर कुछ नहीं होता। प्रमुख अपने नजदीकियों को एजेंडा भेजकर बुला लेते हैं, लेकिन शेष को एजेंडा नहीं मिलता है। ऐसे में बैठक की जानकारी नहीं हो पाती है। जनता ने बहुत उम्मीदों से हम सदस्यों को सुना है। ऐसे में वे जनता को क्या जवाब देंगे। सदस्यों ने कहा कि शुक्रवार को बैठक में गोला विधायक अमन गिरि का आना था, लेकिन उनकी जगह उनके चाचा आए। आरोप है कि विकास कार्य कराए नहीं जा रहे, ऐसे में इस्तीफा देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इन सदस्यों ने लिखा सामूहिक इस्तीफा
बीडीसी सदस्य बाबूराम, सर्वेश, उमाकांत, रामस्वरूप, सूरज प्रसाद, मनोज, शिवकुमार, मुनीश, अनिल, प्रदीप, पूजा, पिंकी, राजेंद्र, कांति, रघुनंदन, प्रेम कुमार, अनिल, मनोज कुमार, देवदत्त, यज्ञ पाल, बृजरानी, अमित, मलकीत सिंह, रामरतन आदि करीब 50 सदस्यों ने इस्तीफा लिखा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
क्षेत्र पंचायत सदस्य मनरेगा योजना से कार्य कराने की जिद कर रहे थे। अभी तक जिले में कहीं भी मनरेगा योजना से कार्य चालू नहीं हुआ है। गाइडलाइन भी नहीं आई है। कार्याें की गाइडलाइन आने पर कार्य कराए जाएंगे।
-महावीर सिंह, बीडीओ बिजुआ
-- -- -- -- -- --
काफी सदस्यों का कहना था कि बैठक का एजेंडा नहीं मिला है। संबंधितों को सख्त चेतावनी दी गई है। एजेंडा हर सदस्य के पास पहुंचना चाहिए। यह जिम्मेदारी तय की जाएगी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कार्यों को वरीयता से कराया जाएगा।
-राजवीर राज, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि