{"_id":"695803202a69ada51a01a72f","slug":"bashi-won-the-cricket-semi-final-match-by-defeating-the-committee-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-165048-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कमेटी को हराकर बसही ने जीता क्रिकेट का सेमीफाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कमेटी को हराकर बसही ने जीता क्रिकेट का सेमीफाइनल मैच
Fri, 02 Jan 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द छठ घाट के पास हो रहे डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच हुआ। इसमें बसही की टीम ने टूर्नामेंट कमेटी को 46 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शनिवार को फाइनल में बसही का सामना संपूर्णानगर की डीजे इलेवन से होगा।
शुक्रवार को हुए मैच में मुख्य निर्णायक देवेंद्र सिंह काके ने टॉस कराया। कमेटी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी बसही की टीम ने धुआंधार पारी खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में 118 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमेटी की टीम बसही की सटीक गेंदबाजी के आगे लड़खड़ा गई और महज 72 रनों पर ढेर हो गई। कमेटी के सदस्य प्रमोद कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से केके सिंह, संजय गुप्ता, विश्वनाथ पाल, रियाज अली, प्रदीप कुमार राजन, मोंटी सिंह, अंकित, पूर्व कप्तान अतुल शर्मा, आर्मी मैन तिलक राज और अजय गुप्ता समेत तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे।