फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Banks are not in the crowd subsided, people upset

बैंकों में नही थम रही है भीड़, लोग परेशान

Tue, 15 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां।
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां। Updated Tue, 15 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Banks are not in the crowd subsided, people upset
bank - फोटो : amar ujala
- कहीं कैश नहीं तो कहीं बैंक का शटर किया बंद
विज्ञापन

कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक, यूपी ग्रामीण बैंक शाखाओं में सुबह नौ बजे से ही ग्राहकों की भीड़ जमा निकासी के लिए लग जा रही है। सुबह से भूखे प्यासे बैठे ग्राहक तीन बजे जमा और निकासी कर पा रहे हैं। इन बैंकों में अभी नए नोट नही पहुंचे हैं, जिसके चलते पुराने 10, 20 और सौ के नोट देकर ग्राहकों को संतुष्ट किया जा रहा है। सुबह से सेंट्रल बैंक में लंबी लाइन में लगे हरविंदर सिंह ने बताया कि तीन बजने को हैं कैश नही मिला है। अब बताया जा रहा है कि कैश खत्म हो गया है कल आओ। इलाहाबाद बैंक का शटर बंद कर दिया गया। बाहर महिला और पुरुषों की लाइन लगी रही। यहां लाइन में लगी सावित्री ने बताया कि घर में शादी है, भुगतान लेने दो दिनों से दौड़ रही है। आगे आना चाहा तो एक सिपाही ने फिर पीछे कर दिया। यूपी ग्रामीण बैंक में तीन बजे तक भीड़ सबसे कम थी। यहां ग्राहकों ने बताया कि काम जल्दी हो रहा है। प्रबंधक के के गिरी ने बताया कि दस लाख का कैश था, जिसे वितरित किया जा रहा हैं। अभी नए नोट नहीं आए हैं। जिसके चलते पुराने सौ-सौ के नोट ग्राहकों को दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed