{"_id":"00ed6f23c00235b2a518f81dca5371f3","slug":"bankeganj-started-selling-the-papers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेगंज में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेगंज में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू
बांकेगंज।
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक मुख्यालय पर चुनाव व्यवस्थापक बीडीओ भूषण कुमार की देखरेख में 50 ग्राम प्रधान और 676 पंचायत सदस्य सीटों के लिए शनिवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई। पहले दिन दोनों पदों के लिए क्रमश: 101 और 65 नामांकन पत्र बिके। आरक्षण सूची के मुताबिक दोनों पदों के लिए होने वाले चुनाव में 17 ग्राम पंचायत और 235 पंचायत सदस्यों की कमान महिलाओं के हाथ में रहेगी। जबकि अन्य पंचायतों में पुरुष अपना भाग्य आजमाएंगे।
ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री दिन में 11 बजे से शुरू की गई। ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य सीटों के दो अलग-अलग काउंटर बनाकर नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इस दौरान चुनाव व्यवस्थापक बीडीओ भूषण कुमार ने यहां पहुंचकर निरीक्षण किया और बिक्री प्रकिया की जानकारी ली। नामांकन पत्र बिक्री प्रभारी एकाउटेंट शिव बालक गिरि और बड़े बाबू रामस्वरूप ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 50 और पंचायत सदस्य की 676 सीटों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री नामांकन की अंतिम तिथि 20 नवंबर दोपहर दो बजे तक है। चुनाव व्यवस्थापक बीडीओ भूषण कुमार ने बताया कि पहले दिन ग्राम प्रधान पद के लिए पहले दिन 101 और पंचायत सदस्य के लिए 65 नामांकन पत्र बिक्री किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए नामांकन पत्र का मूल्य 150 रुपये और अनारक्षित के लिए 300 रुपये है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए 75 रुपये और अनारक्षित के लिए 150 रुपये तय है। इसके अलावा जमानत राशि क्रमश: एक और दो हजार रुपये है।
नामांकन पत्र की बिक्री तेज
जंगबहादुरगंज। पसगवां क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य पदों का नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत प्रधान के 109 पद हैं। इसके सापेक्ष 1090 नामांकन पत्र जिला मुख्यालय से मंगवाए गए। तीसरे दिन तक ग्राम प्रधान पद के लिए 700 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। एक कर्मचारी का कहना है कि भीड़ को देखते हुए और नामांकन पत्र मंगवाए गए हैं। बीडीओ संजय शर्मा को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
उधर नामांकन भले ही न शुरू हुए हो लेकिन प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह से यत्न कर रहे है। मतदाताओं का कहना है कि चुनाव ने उनकी दीवाली को शुभ बना दिया है। प्रत्याशी मतदाताओं को खिलाने-पिलाने की भी व्यवस्था कर रहे हैं। फिलहाल अब नामाकंन पत्रों की बिक्री के चार दिन शेष हैं।