फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bank employees accused of withdrawing loan money

Lakhimpur Kheri News: लोन के रुपये निकालने का बैंककर्मियों पर आरोप

Sat, 19 Jul 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 19 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bank employees accused of withdrawing loan money
पलियाकलां। बिजुआ ब्लाॅक के रामनगर गांव निवासी एक ग्रामीण ने पलिया स्थित एक बैंक के मैनेजर व कुछ बिचौलियों पर फर्जी तरीके से उसकी जमीन पर अवैध रूप से छह लाख से अधिक का लोन कराकर गबन करने का आरोप लगाया है। मामले में एसडीएम को नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


रामनगर गांव निवासी संजय कुमार ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उनकी जमीन रामनगर में है। आरोप है कि स्थानीय एक बैंक की शाखा पलिया से उक्त जमीन पर किसी ने फर्जी तरीके से बैंक मैनेजर व बिचौलियों की सांठगांठ से छह लाख 49 हजार रुपये का लोक निकाल लिया। इसकी खतौनी से जब उनको जानकारी की तो उन्होंने बैंक जाकर पता किया, लेकिन यहां भी बैंक से लोन लेने की बात कही गई। बिना जांच-पड़ताल के ही मोटी रकम उसकी जमीन पर निकाल दी गई। मामले में उपरोक्त धनराशि को जमा कराकर उसकी जमीन पर लिए फर्जी लोन में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मामले में एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने जांच कराकर आगे कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed