फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bandi Sadhana Abhiyan started in District Jail, life will improve by writing mantras

Lakhimpur Kheri News: जिला कारागार में बंदी साधना अभियान का आगाज, मंत्र लेखन से सुधारेंगे जीवन

Fri, 18 Aug 2023 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bandi Sadhana Abhiyan started in District Jail, life will improve by writing mantras
बंदी साधना अ​​भियान के बारे में बंदियों को जानकारी देते जेल अ​धिकारी
लखीमपुर खीरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में युग निर्माण योजना के साधना महाभियान के तहत जिला कारागार में बंदी साधना अभियान का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के अनुराग मौर्य ने बताया कि मध्य प्रदेश के बंदी साधना अभियान संयोजक प्रेमलाल कुशवाहा और महेश ठाकुर ने बंदियों को गायत्री मंत्र लेखन कर तनाव निवारण, सद्बुद्धि जागरण और आंतरिक सुख में अभिवृद्धि की विस्तृत जानकारी दी। यह अभियान 75 जेलों में चल रहा है। प्रेमलाल कुशवाहा ने बताया गायत्री मंत्र लेखन पूर्ण होने के बाद जेल में बंदी पुरोहित प्रशिक्षण की शुरूआत होेगी।
विज्ञापन

इसकी पूर्णाहुति बंदी गायत्री महायज्ञ से करेंगे। साथ ही जेल की दीवारों पर सद्वाक्य लेखन कराया जाएगा। साधना के लिए इच्छुक बंदियों को गायत्री परिवार की ओर से निःशुल्क गायत्री मंत्र लेखन पुस्तिका व पेन दिए गए हैं। बंदियों को मानसिक तनाव से बचाने के लिए जेल अधीक्षक को ध्वनि प्रसारक गायत्री मंत्र बॉक्स टीम ने भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक राम खेलावन निषाद एवं मुरलीधर मौर्य ने बंदियों को गायत्री साधना के माध्यम से श्रेष्ठ मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। जेलर हरवंश पांडेय, डिप्टी जेलर एके सिंह, सुनील वर्मा, अजय वर्मा, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।

बंदी साधना अभियान के बारे में बंदियों को जानकारी देते जेल अधिकारी

बंदी साधना अभियान के बारे में बंदियों को जानकारी देते जेल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed