फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Banbasa Barrage sent demand, water will come in canals by 15th December

Lakhimpur Kheri News: बनबसा बैराज भेजी डिमांड, 15 दिसंबर तक आएगा नहरों में पानी

Sun, 10 Dec 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Banbasa Barrage sent demand, water will come in canals by 15th December
बांकेगंज। मुख्य नहरों की सिल्ट सफाई के लिए पिछले दो महीने से बंद पड़ी खीरी और सीतापुर ब्रांच नहर में 15 दिसंबर तक पानी छोड़ा जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग ने एक दिसंबर को बनवास बैराज डिमांड भेज दी है।
विज्ञापन

मुख्य नहरों में जमा सिल्ट की सफाई के लिए कस्बा की खीरी और सीतापुर ब्रांच नहर का पानी आठ अक्टूबर को बंद कर दिया गया था। नहरों में पानी न होने से खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों, मटर आदि फसलों की सिंचाई के लिए किसान बेहद परेशान थे। क्षेत्रीय किसान नहरों में पानी छोड़े जाने का इंतजार करते रहे, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी पानी नहीं आया।
विज्ञापन

इससे फसलों की सिंचाई करने के लिए नहर के पानी पर निर्भर किसानों की फसलें सूखने लगी थीं। उधर बांकेगंज खीरी ब्रांच नहर के जेई सत्यवान ने बताया कि मुख्य नहर की सिल्ट सफाई के लिए खीरी और सीतापुर ब्रांच नहर का पानी रोस्टर के मुताबिक बंद किया गया था। साफ-सफाई कार्य पूरा को गया है। विभाग की ओर से नहर में पानी छोड़े जाने के लिए एक दिसंबर को बनबसा बैराज डिमांड भेज दी गई है। 15 दिसंबर तक नहर में पानी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed