फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Balram Singh Pal took oath as president, Punesh Raj as minister

Lakhimpur Kheri News: बलराम सिंह पाल ने अध्यक्ष, पुनेश राज ने मंत्री पद की ली शपथ

Mon, 20 Jul 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 20 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Balram Singh Pal took oath as president, Punesh Raj as minister
तहसील सभागार में शपथ लेते नवनिर्वाचित लोग। संवाद
मितौली। तहसील सभागार में सोमवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। पूर्व अध्यक्ष/सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश अजय कुमार शुक्ला ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का मजबूत स्तंभ है। नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और न्यायिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष बलराम सिंह पाल, मंत्री पुनेश राज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवम अवस्थी तथा कार्यकारिणी सदस्य संजय कांत मिश्र, आदित्य कुमार वाजपेई, रिंकू पाल, श्यामजी शुक्ला, महेश गौतम और विवेक कुमार ने शपथ ली। समारोह में जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह, मंत्री मथुराप्रसाद अवस्थी, भाजपा जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह, एसडीएम संतदास पवार, प्रभारी तहसीलदार दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed