{"_id":"6298dc49146d416d9b77816f","slug":"ballistic-and-forensic-team-from-lucknow-reach-to-collect-evidence-questioned-dilbag-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकुनिया कांड: लखनऊ से आई बैलिस्टिक और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, दिलबाग सिंह से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकुनिया कांड: लखनऊ से आई बैलिस्टिक और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, दिलबाग सिंह से पूछताछ
Thu, 02 Jun 2022 09:20 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (गोला गोकर्णनाथ) लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (गोला गोकर्णनाथ) लखीमपुर खीरी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 02 Jun 2022 09:20 PM IST
सार
सीओ राजेश कुमार ने बताया कि लखनऊ से आई जांच टीमों के द्वारा हर पहलुओं की बारीकी से जांच की गई है। दिलबाग सिंह और उनके साथियों के बयान दर्ज किए गए हैं। घटना की विवेचना अलीगंज चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र यादव को दी गई है।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार की रात तिकुनिया कांड के गवाह एवं भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह पर जानलेवार हमले की घटना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एवं जांच एजेंसियां सक्रीय हो गई हैं। बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व जांच एजेंसी की टीम ने क्राइम सीन रिक्रिएट पर घटना की विस्तृत पड़ताल की और मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
मंगलवार की रात रहीम नगर ग्रंट अपने घर जाते समय तिकुनिया कांड के गवाह दिलबाग सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिया था। प्रथम दृष्टया जांच एवं मौका मुआयना कर एसपी संजीव सुमन ने घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन
वहीं दिलबाग सिंह और उनके जितेंद्र कुमार और विपिन कुमार साथियों के बयानों में विरोधाभास की भी बात कही है। बृहस्पतिवार को लखनऊ से आई बैलिस्टिक और फॉरेंसिक टीम की निगरानी में दिलबाग सिंह की कार को घटनास्थल पर ले जाया गया। जहां दिलबाग सिंह के बयान अनुरूप घटना को रीक्रिएट किया गया। जांच एजेंसी टीमें घटनास्थल के निकट दिलबाग सिंह के बयान दर्ज करने तक हर पहलू की बारीकी से जांच कर वापस लौट गई।
विज्ञापन