फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ballerina to come from ballpoint People furious over information, performance

बोलेरो से मतपेटिका आने की  सूचना पर भड़के लोग, प्रदर्शन 

Thu, 30 Nov 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा खीरी।  Updated Thu, 30 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Ballerina to come from ballpoint People furious over information, performance
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
- मतपेटिका बदलने की आशंका में एसडीएम दफ्तर घेरा
विज्ञापन

- डाक मत पेटिका होने की सच्चाई जान एसडीएम के समझाने पर माने लोग

 
तहसील परिसर में एक बोलेरो से मतपेटिका आने की सूचना पर लोग भड़क गए और तहसील में प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को कार्मिक डाक मतपत्र होने की बात बताई तो लोग शांत हुए और लौट गए।

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक बोलेरो तहसील परिसर पहुंची, जिसमें दो सील मतपेटिका रखी हुईं थीं। कुछ लोगों ने बोलेरो से मतपेटिका आने की सूचना कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिनिधि इकबाल खां, निर्दलीय प्रत्याशी प्रतिनिधि राधेश्याम, नेत्रप्रकाश और निवर्तमान चेयरमैन राजीव जायसवाल को दी, जिस पर प्रत्याशियों संग बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम तहसील पहुंच गया। लोग मतपेटिका बदलने की आशंका जताते हुए हंगामा करने लगे। मतपेटिकाओं की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी और एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी को दी। मौके पर एसडीएम भी पहुंच गए। एसडीएम ने हंगामा कर रहे लोगों को बताया कि दो मतपेटिका मंडी परिसर से लाई गई हैं, जिसमें कार्मिक डाक वोट होते हैं। चूंकि धौरहरा का कोई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं होगा, इसके चलते मतपेटियों में मत संख्या शून्य है। एसडीएम ने दोनों मतपेटिकाओं को प्रत्याशी प्रतिनिधि इकबाल खां, राजीव जायसवाल, राधेश्याम, नेत्रप्रकाश के सामने ट्रेजरी के डबल लॉक में रखवा दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed