{"_id":"69405d8568f6c4cca40b07ed","slug":"balika-vidya-mandir-and-don-bosco-teams-won-the-cricket-match-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-163651-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बालिका विद्या मंदिर व डॉन बाॅस्को की टीम ने जीते क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बालिका विद्या मंदिर व डॉन बाॅस्को की टीम ने जीते क्रिकेट मैच
विज्ञापन
कुश्ती में हिस्सा लेते मूक वधिर बच्चे। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान में नगर पालिका लखीमपुर व क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन-2 का आगाज सोमवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि एएसपी पवन गौतम व पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने दीप जलाकर व फीता काटकर किया।
आदर्श मूक-बधिर विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पहले दिन खेलकूद की शुरुआत बालिका वर्ग के क्रिकेट मुकाबले से हुई। पहले मैच में बालिका विद्या मंदिर ने सीबी सिंह गौड़ स्कूल की टीम को 10 विकेट से पराजित किया। इस मैच में बेस्ट बैटिंग महक राठौर, बेस्ट फील्डर रुचि, बेस्ट बॉलर रागिनी व मैन ऑफ द मैच कोमल शर्मा रहीं।
दूसरे मैच में डॉन बाॅस्को की टीम ने लॉ मटीना की टीम को नौ विकेट से हराया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज गौरी सिंह चौहान, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज खुशी, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक पीहू तथा मैन ऑफ द मैच अस्मित रहीं।
विज्ञापन
बालक वर्ग में यश क्रिकेट क्लब ने महेवा इलेवन क्रिकेट को पांच विकेट से मात दी। इस मुकाबले में आयुष सिंह तोमर बेस्ट बॉलर, यजुवेन्द्र बेस्ट बैटिंग, अमन बेस्ट फील्डर और मैन ऑफ द मैच हिमांशु चुने गए।
कार्यक्रम में नगर पालिका ईओ संजय कुमार, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, संयोजक आशीष सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।