{"_id":"6a29b17d06a97fae6a030585","slug":"bajrangi-procession-will-be-taken-out-after-offering-24-and-a-quarter-maunds-of-laddus-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177283-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सवा 24 मन के लड्डू का भोग लगाकर निकलेगी बजरंगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सवा 24 मन के लड्डू का भोग लगाकर निकलेगी बजरंगी शोभायात्रा
Thu, 11 Jun 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शहर में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर आयोजित होने वाली बजरंगी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परमार्थ सेवा समिति की बैठक हुई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
मिल रोड सब्जी मंडी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में समिति अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संयोजक शिव गोपाल गुप्ता ने बताया कि 16 जून को बड़े मंगल पर सुबह भगवान बजरंगबली को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे तथा शाम को सुंदरकांड पाठ होगा।
उन्होंने बताया कि 23 जून को बड़े मंगल पर भगवान बजरंगबली को सवा 24 मन के एक लड्डू का महाभोग लगाया जाएगा। इसके बाद आकर्षक झांकियों के साथ विशाल बजरंगी शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा 23 जून को हवन-पूजन और आरती का आयोजन होगा, जबकि 29 जून को बजरंगी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बैठक में श्याम गोपाल गुप्ता, मोहित गुप्ता, आनंद मिश्र, राजकुमार गुप्ता और दाताराम राठौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।