{"_id":"1af96b6eed058af4ee5604b786b7a195","slug":"bajaj-group-adding-cane-mill-centers-approved-snpuarnanagr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज ग्रुप के गन्ना केंद्रों को संपूर्णानगर मिल से जोड़ने का प्रस्ताव मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजाज ग्रुप के गन्ना केंद्रों को संपूर्णानगर मिल से जोड़ने का प्रस्ताव मंजूर
पलियाकलां
Updated Wed, 25 Nov 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजाज ग्रुप की स्थानीय चीनी मिल के कई गन्ना क्रय केंद्रों को संपूर्णानगर चीनी मिल से जोड़े जाने के सहकारी गन्ना विकास समिति के प्रस्ताव को गन्ना आयुक्त ने अमली जामा पहनाते हुए अपनी मुहर लगा दी है। इस संबंध में बोर्ड की बैठक हुई थी। अब इब्राहिमपुरी, गदनियां द्वितीय, घोला प्रथम और द्वितीय, एट सुमेरपुर क्रय केंद्रों का गन्ना संपूर्णानगर चीनी मिल को जाएगा । इस पर किसानों ने कहा कि वे अब परेशानी से बचेंगे और उन्होंने इस प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशी का इजहार किया है।
सहकारी गन्ना विकास समिति चेयरमैन विकास कपूर विक्की द्वारा पिछले दिनों हुई बोर्ड बैठक में किसानों की समस्याओं को देखते हुए इब्राहिमपुरी, गदनियां द्वितीय, घोला प्रथम और द्वितीय, एट सुमेरपुर को संपूर्णानगर चीनी मिल से जोड़े जाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे बोर्ड ने पास कर गन्ना आयुक्त को भेज दिया था। इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को गन्ना आयुक्त अजय कुमार सिंह ने पास करते हुए मुहर लगा दी है। इसका आदेश पत्र भी उन्होंने संपूर्णानगर और पलिया समितियों को भेज दिया है। त्रिकोलिया, पढुवा के शेष प्रकाश शर्मा, डेलीगेट कुलदीप यादव, विमलेश वाजपेयी, राजेंद्र कुमार, अरुण शाह, करोड़ी गुप्ता, सुरेंद्र यादव, रजनेश शर्मा, राममूर्ति वर्मा, वारिस अली आदि किसानों ने खुशी का इजहार किया है।
सहकारी गन्ना विकास समिति, पलिया के विशेष सचिव बीपी श्रीवास्तव के अनुसार संर्पूणानगर और पलिया चीनी मिल को पत्र लिख दिया गया है कि वह यहां जुड़े और नवीन क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विक्रमवन के किसान पलिया से ही जुड़े रहेंगे
इब्राहिमपुर ग्राम के अंतर्गत आने वाले विक्रमवन के किसान पूर्व की भांति अपना गन्ना पलिया गेट पर ही देंगे।