फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bail to Brij Singh accused in Pasgwa case

पसगवा कांड में आरोपी बृज सिंह को जमानत

Thu, 19 Aug 2021 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bail to Brij Singh accused in Pasgwa case
सपा प्रत्याशी से बदसलूकी करने का मामला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पसगवां कांड में सपा प्रत्याशी से बदसलूकी मामले में हाई कोर्ट लखनऊ बेंच ने आरोपी बृज सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए उसे सशर्त जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया है।
अभियोजन पक्ष की ओर से एडिशनल एडवोकेट राजेश कुमार सिंह ने आरोपी बृज कुमार सिंह की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए बताया कि 8 जुलाई 2021 को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल होने थे। पसगवां ब्लॉक मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में रितु अपनी समर्थक के साथ पर्चा दाखिल करने के लिए ब्लॉक मुख्यालय पहुंची थीं। वहां पुलिस प्रशासन के सामने ही न केवल सपा उम्मीदवार रितु सिंह से मारपीट की गई, बल्कि लूटपाट और छीना झपटी करते हुए नामांकन का पर्चा छीनकर फाड़ दिया गया।
विज्ञापन

पीड़िता की ओर से लूटपाट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं बचाव पक्ष की ओर से इसे नो इंजरी केस बताया और अभियुक्त की कोई पुरानी क्राइम हिस्ट्री ना होने का जिक्र करते हुए झूठा फंसाए जाने की दलील दी। बताया की रितु सिंह और उनकी सहयोगी के बयानों में परस्पर विरोधाभास है। न्यायमूर्ति सीडी सिंह ने आरोपी की सशर्त जमानत मंजूर करते हुए उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed