फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   bahan ke saath khet gaee kishoree se saamoohik dushkarm

बहन के साथ खेत गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 18 Jul 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
bahan ke saath khet gaee kishoree se saamoohik dushkarm
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। थाना खीरी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार शाम की है। थाना खीरी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री छोटी बहन के साथ शाम को खेतों की ओर गई थी। गांव के बाहर एक खेत में घात लगाकर बैठे गांव के दो युवकों ने बड़ी पुत्री को दबोच लिया और दुष्कर्म किया। पुत्री के चीखने चिल्लाने पर छोटी बहन ने शोर शराबा किया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों बहनों ने घर आकर मां को पूरी घटना बताई। इससे परिवार वालों के होश उड़ गए। समाज में बदनामी होने के डर से परिवार वाले चुप रहे। शुक्रवार को माता-पिता दोनों पुत्रियों को साथ लेकर थाना पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह को पूरी घटना बताई और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed