फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Baba Bajrangi kills Tiger Pehalwan

बाबा बजरंगी ने टाइगर पहलवान को चित किया

Wed, 12 Jan 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Baba Bajrangi kills Tiger Pehalwan
दंगल में मौजूद पहलवान - फोटो : LAKHIMPUR
उचौलिया(लखीमपुर खीरी)। कस्बे में गुरुद्वारा नानकसर में एकता दंगल का आयोजन किया गया। उद्घाटन गुरुद्वारा के बाबा गुरनाम सिंह ने किया। फाइनल मुकाबले में अयोध्या के पहलवान बाबा बजरंगी दास ने राजस्थान के टाइगर को हराया। दंगल में विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए।
विज्ञापन

पहली कुश्ती अयोध्या हनुमानगढ़ी से आए पहलवान बाबा बजरंगी दास और राजस्थान के पहलवान हबीबुल्ला के बीच हुई। इसमें बाबा बजरंगी दास ने हबीबुल्ला पहलवान को चित कर दिया। दूसरी कुश्ती नानकमत्ता से आए पहलवान सरदार सरवन सिंह और राजू पहलवान राजस्थान के मध्य हुई। इसमें सरदार सरवन सिंह विजयी रहे। कलियर से आए बाबा फकीर और गाजियाबाद के बादल के बीच तीसरी कुश्ती हुई। इसमें बाबा फकीर ने बादल को हराया। राजस्थान के टाइगर और फकीर बाबा के बीच हुई कुश्ती बराबर पर छूटी। कुश्ती का फाइनल मुकाबला अयोध्या से बाबा बजरंगी दास व राजस्थान के टाइगर के बीच हुआ। इसमें गुरुद्वारा के बाबा गुरनाम सिंह ने 11000 रुपये का इनाम रखा था। बाबा बजरंगी दास ने टाइगर पहलवान को हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। दंगल में राजेश पहलवान लखनऊ, नवाब पहलवान, कलियर शरीफ, रंगा पहलवान और हनुमत धाम शाहजहांपुर के कमल पहलवान ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

हरियाणा की नम्रता ने बनारस की नैंसी को हराया
पसगवां। ग्राम करसुआ ग्रंट में महिला और पुरुष पहलवानों का दंगल हुआ। विभिन्न प्रांतों से आए पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठा हुई। एकता विराट लेडीज एंड जेंट्स कुश्ती दंगल के बैनर तले दंगल का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गुरुमुख सिंह ने पहलवानों का परिचय प्राप्त करके किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मुकाबले में राजस्थान के पहलवान टाइगर जिंदा ने हरियाणा के मोनिश अली को हराया। दूसरे मुकाबले में हरियाणा के नवाब ने हरदोई के रामदत्त को हराया। एक और मुकाबले में मोनिश अली ने गाजियाबाद के बादल को पराजित किया। महिला कुश्ती के एक मुकाबले में हरियाणा की नम्रता को बनारस की नैन्सी ने शिकस्त दी। आयोजकों में करसुआ ग्रंट के प्रधान सकत्तर सिंह, रामपुर ग्रंट के प्रधान हरजिन्दर सिंह पन्नू, लोना प्रधान आरपी सिंह, चेना प्रधान मोबीन, किशनपुर जमुनी के प्रधान सुखदेव सिंह आदि ने व्यवस्थायें देखीं और सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed