फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ayushman cards for people above 70 years of age have started being made

Lakhimpur Kheri News: 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनने शुरू

Tue, 05 Nov 2024 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ayushman cards for people above 70 years of age have started being made
70 वर्ष के ऊपर वाले बुजुर्ग का आयुष्मान कार्ड बनाकर देते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. अमितेश ​द्विवेदी।
लखीमपुर खीरी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। जिला महिला अस्पताल में सोमवार को 70 वर्ष के बुजुर्ग गिरीश कुमार सिंह का पहला कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. अमितेश दत्त द्विवेदी, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अक्षत अग्रवाल और आयुष्मान मित्र राधा ने लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड देकर योजना की पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अमितेश दत्त द्विवेदी ने बताया कि आयुष्मान योजना का अब तक 70 वर्ष आयु के लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब सरकार ने इनको भी योजना से जोड़ने की पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की पात्रता की जरूरत नहीं है। सिर्फ आधार कार्ड पर उम्र 70 वर्ष पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो बुजुर्ग 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं वह अपना जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनवा लें, ताकि विषम परिस्थितियों में इसका लाभ उठा सकें। डॉ. अमितेश ने बताया कि आयुष्मान कार्ड जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed