फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Awadhi folk dances and songs sputter

अवधी लोक नृत्य और गीतों की धूम

Sun, 01 Nov 2015 07:50 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Nov 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
Awadhi folk dances and songs sputter
शहर के ऐतिहासिक दशहरा मेला में नगर पालिका के सौजन्य से होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में शनिवार की शाम अवध संध्या के नाम रही। कलाकारों ने मंच को अवधी गीतों और लोकनृत्य से सजाया। अवध संध्या में लोक गायिका और नर्तकी कुसुम वर्मा तथा दिवाकर द्विवेदी ने अपने लोक नृत्य और गीतों से कुछ ऐसा समा बांधा कि लोग वाह-वाह कर उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अजय मिश्र टेनी और अवधी समाज के अध्यक्ष सूर्य कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ईओ अवनींद्र कुमार, मेला अधिकारी जितेंद्र सिंह और मेलाध्यक्ष संदीप सिंह ने अतिथियों को उत्तरीय और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक मंच पर सबसे पहले थारू कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। आगे-आगे राम चलत हैं पीछे लक्ष्मन भाई तथा होलिया पे उड़े ला गुलाल कि आई रितु फागुन की। गीत और नृत्य पेश किया। दिवाकर द्विवेदी के अपना गांव बहुत याद आए, लहकै खेतवा मा पानी, तुमका देखत सांवर गोरिया, दिल दिवाना हुवै गवा, होली खेलें रघुवीरा अवध में आदि गीत खूब सराहे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रसिद्ध लोक गायिका कुसुम वर्मा ने बड़े शहरों के प्रदूषण को अपने लोक गीत में कुछ इस तरह उकेरा।  
खारा पानी, विषैली बयरिया बलम बंबइया न जाएउ,
मंद मंद चुवै बगवन मा अमवा, बड़ी झकझोर बयरियाना।
सैंया मिले लरिकइयां मैं का करूं, रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे। जैसे मधुर गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुसुम वर्मा ने सोहर, बन्ना, बन्नी और कजरी गाकर अवधी प्रेमियों का मनोरंजन किया। जैसे-
मांगउ रे सुहाग मैया तोरे मंदिरवा, मोरे आंगन मां बोल रहा कागा, सगुन बड़ा भारी है। दोनों कुंवर जनकपुर आयो री। आजा प्यारी बन्नी, अटारी सूनी पड़ी। कार्यक्रम का संचालन फारूक सरल ने किया।

अवधी समाज ने इस वर्ष विशेष सहयोग करने वाले संरक्षक प्रेम शंकर अग्रवाल, अमर जीत अजमानी, अमरेंद्र वर्मा और जितेश गुप्ता को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ओपी पाठक ने की। संस्था के महासचिव डॉ. पीके गुप्ता ने आभार जताया।  इस मौके पर डॉ. सियाराम वर्मा, मधूलिका त्रिपाठी, राधा गुप्ता, उमा पितरिया,इमरान खान, जीतेश गुप्ता, उस्मान खां, मुगले आजम, सतीश अरोरा, योगेश वर्मा, जीएस मिश्र, मधु गुप्ता, महेश जायसवाल, नीरज मिश्र, ज्ञानेंद्र सक्सेना, शशि बाला, अनिल शुक्ला, संजय रायजादा, बृजेंद्र जैन, राजकुमार त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed