{"_id":"650c8c81331ac430b30aeb74","slug":"awadh-depot-bus-started-from-palia-to-lucknow-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-6208-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पलिया से लखनऊ के लिए शुरू हुई अवध डिपो की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पलिया से लखनऊ के लिए शुरू हुई अवध डिपो की बस
विज्ञापन
पलिया से लखनऊ जाने के लिए खड़ी अवध डिपो की बस।
पलियाकलां। रोडवेज की तरफ से अवध डिपो की एक एसी बस पलिया से लखनऊ सुबह के समय चलाई गई है। सुबह आठ बजे यह बस पुलिस चौकी के पास से मिलती है, जो लखनऊ अपराह्न 12 बजे के आसपास पहुंचा देती है।
पलिया से लखनऊ के लिए सुबह रोडवेज की कोई बस न होने के कारण लखनऊ जाने वाले यात्रियों को मजबूरन प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ रहा था। यह बसें भी उनको लखनऊ में बाहरी इलाके में उतार देती थीं। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब बस चलने से यात्रियों को सहूलियत हुई है। उधर से वापसी का समय इस बस का शाम को सात बजे का है। एक दिन में ही पलिया से लखनऊ काम निपटाकर लोग वापसी भी आ सकते हैं।
संपूर्णानगर और खजुरिया तक बस चलाने की मांग
संपूर्णानगर। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मदेशिया व महामंत्र इश्तियाक अहमद खान ने रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर खजुरिया, संपूर्णानगर, पलिया होते हुए बस को लखनऊ तक चलाए जाने की मांग की है। खजुरिया से देवरिया, बलिया आदि जगहों तक जाने के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि अवध डिपो की जो बस चलाई गई है, वह खजुरिया से सुबह पांच बजे, संपूर्णानगर से 05ः15 बजे व पलिया में 06ः15 होते हुए लखनऊ तक जाए। जिससे 10ः30 बजे तक बस लखनऊ पहुंच जाएगी। संवाद