फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Avoid steroid eye drops... vision may go away

Lakhimpur Kheri News: स्टेरॉयड वाली आई ड्रॉप से बचें... जा सकती है रोशनी

Tue, 26 Dec 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 26 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Avoid steroid eye drops... vision may go away

विज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। बिना डॉक्टर की सलाह अगर आप स्टेरॉयड वाली आई ड्रॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। यह ड्रॉप आंखों के लिए काफी घातक साबित हो रहे हैं। इससे आंख की रोशनी जाने का खतरा है।
जिले में चार महीना पहले अधिकतर लोग आई फ्लू की चपेट में आए थे। काफी संख्या में ऐसे लोग भी थे, जिन्होंने बिना डॉक्टर की सलाह मेडिकल स्टोर से स्टेरॉयड आई ड्रॉप लाकर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसका दुष्प्रभाव बाद में दिखाई दिया। जिला अस्पताल पहुंचने वाले कई मरीजों में स्टेरॉयड वाली आई ड्रॉप की वजह से रोशनी कम होने के मामले सामने आए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की नेत्र चिकित्सक डॉ. पूनम ने बताया कि स्टेरॉयड आई ड्रॉप सस्ते होते हैं। हर जगह आसानी से मिल जाते हैं। फायदा भी बहुत तेजी से होता है। इस वजह से लोग बिना डॉक्टर सलाह इसका इस्तेमाल करते हैं, जो बाद में लोगों के लिए घातक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेरॉयड आई ड्रॉप से परेशान हुए ये लोग
मोहल्ला निर्मलनगर निवासी धमेंद्र कश्यप ने आई फ्लू की चपेट में आने पर बिना डॉक्टर सलाह के स्टेरॉयड आई ड्रॉप का इस्तेमाल किया। तुरंत तो फायदा हुआ, लेकिन बाद में आंखों में दिक्कत बढ़ गई थी। नेत्र चिकित्सक को दिखाया तो डॉक्टर ने स्टेरॉयड आई ड्रॉप का दुष्प्रभाव बताया। मेला मैदान निवासी राहुल के साथ भी ऐसा ही हुआ। स्टेरॉयड आई ड्राप की वजह से कई लोगों की आंखों पर संकट हो गया। हालांकि सही समय पर उचित इलाज मिलने के बाद परेशानी दूर हो गई।

---------
इन बातों का रखें ध्यान
- अचानक आंख की रोशनी कम होने लगे तो सावधान हो जाएं।
- आंखों में लगातार तेज दर्द बना रहे तो डॉक्टर से संपर्क करें।
- बिना डॉक्टर की सलाह के कोई आई ड्रॉप न डालें।



बिना डॉक्टर की सलाह के बाजार से खरीदकर किसी भी आई ड्रॉप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लंबे समय तक स्टेरॉयड वाले आई ड्रॉप डालने से कॉनिया डैमेज हो जाते हैं। कई बार उनमें गहरे छिद्र हो जाते हैं। समय पर इलाज न मिले तो आंख की रोशनी जाने का खतरा रहता है। - डॉ. पूनम, नेत्र चिकित्सक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed